-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Mumbai Pune Expressway Missing Link Tunnel Accident Tushar Bhumkar Death Cctv Video
मिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत
- Written By: आकाश मसने
Missing Link Tunnel Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक टनल में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में कारोबारी तुषार भूमकर की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक टनल में हुए हादसे के दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Missing Link Tunnel Accident Tushar Bhumkar Death: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बने नए मिसिंग लिंक टनल में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। पुणे से मुंबई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने आगे चल रहे मालवाहक टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गए। इस हादसे में पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित वाकड़ के प्रमुख कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
मिसिंग लिंक के टनल के CCTV में कैद हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, कारोबारी तुषार भूमकर अपने चार साथियों के साथ पुणे से मुंबई जा रहे थे। मिसिंग लिंक टनल में दाखिल होते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टेम्पो से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार और टेम्पो दोनों पलट गए। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
मिसिंग लिंक टनल में लगे हुए CCTV कैमरों में इस भीषण हादसे का खौफनाक मंजर कैद हो गया। वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तुषार भूमकर की फॉर्च्यूनर कार की रफ्तार कितनी तेज थी। कार में सवार सभी पांचों लोग वाकड़ के भुमकर चौक इलाके के रहने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: MPID कानून में क्रिप्टो संपत्ति शामिल, जब्त कर पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटते ही बिछड़ा 5 साल का मासूम, TTE और RPF ने 10 मिनट में ढूंढ निकाला
पुणे मनपा का ढुलमुल रवैया: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी 500 करोड़ का होर्डिंग बकाया वसूलने में सुस्ती
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
One Dead After Toyota Fortuner Crashes into Eicher Goods Tempo Inside Missing Link Tunnel on #Mumbai–#Pune Expressway Around 1:30 AM on August 7; Four Car Occupants and Tempo Occupants Sustain Minor Injuries pic.twitter.com/3RjV0hUSzu — Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 7, 2026
2 घंटे तक बाधित रहा ट्रैफिक
हादसे के बाद मुंबई की ओर जाने वाली लेन पूरी तरह से बंद हो गई। करीब 2 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिसके बाद हाईवे पुलिस ने वाहनों को मिसिंग लिंक से हटाकर पुराने रास्ते से मुंबई की ओर डायवर्ट किया।
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक टनल में हुए हादसे में चकनाचुर हुई फॉर्च्यूनर कार व कारोबारी तुषार भूमकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस, आईआरबी (IRB) की टीम, ‘देवदूत’ क्विक रिस्पॉन्स टीम और स्थानीय राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायलों को तुरंत कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाए जाने के बाद यातायात सामान्य हो सका।
यह भी पढ़ें:- नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
तुषार भूमकर के जन्मदिन से पहले पसरा मातम
बता दें कि मृतक तुषार भूमकर का 28 अगस्त को जन्मदिन था, जिसकी तैयारियों में उनका परिवार और दोस्त जुटे हुए थे। उनके असमय निधन की खबर मिलते ही वाकड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में भी गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। गौरतलब है कि तुषार भूमकर की पत्नी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महानगरपालिका का चुनाव भी लड़ा था।
Mumbai pune expressway missing link tunnel accident tushar bhumkar death cctv video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Raksha Bandhan: डाक से डिजिटल तक, बदल गया राखी का अंदाज! ये 5 ट्रेंड बताते हैं कैसे बदला भाई-बहन का त्योहार
Aug 07, 2026 | 01:26 PMमिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत
Aug 07, 2026 | 01:26 PM50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में कैसे होगी शामिल? कब्रिस्तान पर लगा पुलिस की पहरा
Aug 07, 2026 | 01:25 PMबाघ और तेंदुए का आतंक: भंडारा में पत्नी के सामने चरवाहे को घसीटकर ले गया, चंद्रपुर के भद्रावती में दो घायल
Aug 07, 2026 | 01:13 PMनवभारत विषेश: 2030 तक भारत में 6G की दस्तक! लेकिन क्या 5G की सुस्त रफ्तार के बीच पूरा हो पाएगा यह सपना?
Aug 07, 2026 | 01:11 PMबंडा में नशे ने ले ली मासूम की जान: 3 साल के मासूम पर गिरा शराबी पिता, दम घुटने से हुई मौत
Aug 07, 2026 | 01:10 PMमुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
Aug 07, 2026 | 01:10 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














