-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Kothi Kornar Bridge Collapse Cm Office Report
Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
- Written By: आंचल लोखंडे
PWD Gadchiroli: गडचिरोली के एटापल्ली तहसील में तीन साल पहले बना कोठी-कोरणार पुल बाढ़ के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया। निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद सीएम कार्यालय ने रिपोर्ट तलब की है।

कोठी-कोरणार पुल (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Bridge Collapse: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उद्घाटित एटापल्ली तहसील के कोठी-कोरणार पुल के मात्र तीन वर्ष के भीतर ध्वस्त हो जाने से गडचिरोली जिले में हाल के वर्षों में हुए सड़क और पुल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह पुल बाढ़ के तेज बहाव में क्षतिग्रस्त होने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण और ठेका प्रक्रिया को लेकर व्यापक आलोचना शुरू हो गई है।
इस घटना से राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दलों ने इसे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण और प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से चर्चा में है और सरकार तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।
डिजाइन बदले जाने की जानकारी से बढ़े सवाल
इस मामले में एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पुल का मूल डिजाइन निर्माण कार्य शुरू होने से पहले बदल दिया गया था। अब यह प्रश्न उठ रहा है कि, डिजाइन में बदलाव किसके निर्देश पर किया गया, क्या उसे विधिवत तकनीकी मंजूरी मिली थी, और क्या बदलाव के बाद स्वतंत्र गुणवत्ता परीक्षण कराया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
सीएम आफिस ने मांगी स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तत्काल तलब की है। संबंधित अधिकारियों, अभियंताओं और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करने तथा घटिया निर्माण कार्यों के संबंध में कठोर निर्णय लेने की तैयारी किए जाने की भी चर्चा है। यदि ऐसा होता है, तो केवल कोठी-कोरणार पुल ही नहीं, बल्कि गडचिरोली जिले में लोकनिर्माण विभाग द्वारा कराए गए अन्य विकास कार्यों की भी व्यापक समीक्षा हो सकती है।
ये भी पढ़े: सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
लोनिवि का स्पष्टीकरण
अधीक्षक अभियंता नीता ठाकरे ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग की अधीक्षक अभियंता नीता ठाकरे ने कहा कि, अत्यधिक वर्षा, नदी किनारे का कटाव, बाढ़ के पानी में फंसे बड़े लकड़ी के लट्टे तथा नींव पर बढ़े दबाव के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ। हालांकि इस स्पष्टीकरण से विपक्ष और स्थानीय नागरिक संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि, करोड़ों रुपये खर्च कर बनाया गया पुल यदि पहली बड़ी बाढ़ में ही ध्वस्त हो जाए, तो केवल अत्तिवृष्टि को जिम्मेदार ठहराना घटिया निर्माण पर पर्दा डालने का प्रयास है।
Gadchiroli kothi kornar bridge collapse cm office report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Aug 07, 2026 | 01:33 PMराज्यसभा में अमित शाह को लेकर जबरदस्त हंगामा, खरगे-रिजिजू में हुई तीखी बहस, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
Aug 07, 2026 | 01:32 PMहॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
Aug 07, 2026 | 01:31 PMGadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
Aug 07, 2026 | 01:31 PMRaksha Bandhan: डाक से डिजिटल तक, बदल गया राखी का अंदाज! ये 5 ट्रेंड बताते हैं कैसे बदला भाई-बहन का त्योहार
Aug 07, 2026 | 01:26 PMमिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत
Aug 07, 2026 | 01:26 PM50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में कैसे होगी शामिल? कब्रिस्तान पर लगा पुलिस की पहरा
Aug 07, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














