- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Police Detained Sambhal Jama Masjid Committee Sadar Jafar Ali Advocate
Sambhal Police Action: जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली को पुलिस ने उठाया, ये है मामला
संभल पुलिस ने जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन डोनेशन मांगने के मामले में उन्हें हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

जफर अली एडवोकेट हिरासत में।
संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जफर अली से ऑनलाइन डोनेशन मामले पूछताछ की जा रही है। जवाब संतोषजनक न होने पर मामले में आगे कार्रवाई हो सकती है। आरोप है मस्जिद के नाम पर जफर अली लोगों से ऑनलाइन डोनेशन मांंगा करते हैं। एएसपी श्रीशचंद के मुताबिक यदि आरोप सिद्ध होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जफर अली को कोतवाली ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में कोतवाली में पुलिस बल तैनात किया गया। किसी तरह का आक्रोश न फूटे और स्थिति कंट्रोल में रहे इसे लेकर पुलिस सतर्क है। पहले भी पुलिस और जफर अली के बीच नोकझोंक का मामला सामने आया है।
संभल हिंसा में जफर ने पुलिस पर लगाया था गोली चलाने का आरोप
संभल में हिंसा के बाद भी जफर की भूमिका संदिग्ध पाई जाने पर पुलिस ने 25 नवंबर को उन्हें हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। संभल हिंसा में मोर्चा संभाल रही पुलिस टीम पर जफर ने गोली चलाने पर भी आरोप लगाया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस को घेरा था।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
लोगों को भड़काने पर तुली पुलिस
जफर अली के भाई ताहिर अली के मुताबिक सुबह 11 बजे के आसपास इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी उनके घर पहुंचे थे। वहां कहा गया कि सीओ कुलदीप सिंह मिलना चाहते हैं। इसके बाद उनके उठा ले जाया गया। पुलिस को जांच कमेटी को संभल मामले में बयान देना है तो वह किसी को भी जबरन उठा ले जा रही है। ऐसा करके वह सिर्फ लोगों में आक्रोश भड़काकर माहौल खराब करना चाह रही है। संभल में हम तनाव खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासन फिर से वैसे ही हालात उत्पन्न करना चाह रही है।
Police detained sambhal jama masjid committee sadar jafar ali advocate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMटाइल्स में ऐसा घुला-मिला सांप कि किसी की नहीं पड़ी नजर, 5X Zoom करते ही उड़े लोगों के होश
May 19, 2026 | 06:24 PMउल्हासनगर में नाम बदलकर हिंदू लड़की से शादी; बिहार ले जाकर हिजाब पहनने और गोमांस खाने के लिए किया मजबूर
May 19, 2026 | 06:24 PMसूरज का कहर जारी, भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री पर स्थिर, जलसंकट और बिजली कटौती बढ़ी
May 19, 2026 | 06:07 PMAadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
May 19, 2026 | 06:01 PMWho is Gurnoor Brar: किस्मत हो तो गुरनूर बराड़ जैसी, IPL में खेला सिर्फ 1 मैच और सीधे मिल गई टीम इंडिया में जगह
May 19, 2026 | 06:01 PMUPSSSC Job 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में निकली भर्तियां, 170 पदों पर होंगे आवेदन; जानें प्रक्रिया
May 19, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













