-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- People Of Uttar Pradesh Have Decided To Celebrate Holi Of Colors With Pomp On 10th March Itself Pm Narendra Modi
उत्तर प्रदेश के लोगों ने ठान लिया है 10 मार्च को ही रंगों की होली धूमधाम से मनाएंगे : पीएम नरेंद्र मोदी
- Written By: दिपक.पांडे

Pic Credit : Twitter (ANI)
लखनऊ : प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने फतेहपुर (Fatehpur) में जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले कुशीनगर (Kushinagar) में कल रात एक शादी की रस्म (Wedding Ceremony) के दौरान अचानक हुए हादसे में जीवन खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि प्रशासन (Administration) की ओर से पीड़ित परिवारों (Families) की पूरी मदद की जा रही है। इसके बाद उन्होंने जनता से कहा कि मैं देख रहा हूं कि हर चरण में एक से बढ़कर एक जनता जनार्दन का भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही चला जा रहा है। सारे वाद-सारे विवाद एक तरफ और राष्ट्रवाद एक तरफ हो गया है। यूपी के लोगों ने ठान लिया है कि होली आने से पहले 10 मार्च को ही रंगों की होली धूमधाम से मनाएंगे।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फतेहपुर, बुंदेलखंड के इस क्षेत्र में पराक्रम-वीरता लोगों के खून में है। देश का सामर्थ्य बढ़ता देखकर यहां के लोगों का उत्साह और बढ़ जाता है लेकिन ये जो यूपी के घोर परिवारवादी हैं, उन्हें देश का पराक्रम कभी अच्छा नहीं लगा। देश कुछ भी अच्छा करता है तो ये परिवारवादी उसपर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश को मुफ्त टीका लगा रही है। वक्सीनेशन हो रहा है। घर-घर एक-एक व्यक्ति को टीक मिल जाए इसके लिए पूरी मेहनत हो रही है लेकिन ये परिवारवादी बोल रहे हैं ‘ये तो भाजपा का टीका है’। पीएम ने जनता से पूछा कि आपको जब टीका लगाया कि तो किसी ने कहा था कि भाजपा का टीका है। अरे ये तो कोरोना से बचने का टीका है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
लखनऊ से कानपुर की दूरी मिनटों में होगी पूरी, गडकरी-योगी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन; देखें VIDEO
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों को टीके से भी समस्या है, मोदी-योगी से भी समस्या है
भाजपा की डबल इंजन की सरकार पिछले 2 सालों से गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है। दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने नागरिकों के लिए इतनी व्यवस्था नहीं कर पाए। धनी और संपन्न देश भी वो काम नहीं कर पाए, जो भारत ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि जब लाल किले से मैंने कहा था कि देश की माताओं-बहनों की पीढ़ा को दूर करने के लिए शौचालय बनाए जाएंगे, तब ये कहते थे कि कैसा प्रधानमंत्री है जो लाल किले से शौचालय की बात कर रहा है।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने न गरीबी देखी है और न गरीबों की मुसीबत देखी है। ये लोग मुफ्त राशन देने वाली योजना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसलिए मैं आपके बीच आया हूं, इन लोगों से सतर्क करने के लिए आपको जगाने आया हूं। क्योंकि ये लोग ऐसी ऐसी बातें करेंगे, ऐसी ऐसी हवाबाजी करेंगे। आपको गुमराह करने के लिए खेल खेलेंगे। पीएम ने कहा कि जिसको मेरी आलोचना करनी है वो करेंगे, जिसको मुझे नीचा दिखाने का प्रयास करना है, वो करेंगे। लेकिन मैं देश की माताओं-बहनों के लिए शौचालय के अभियान को चलाऊंगा। केंद्र सरकार ने जब तीन तलाक के विरुद्ध कानून बनाया तो ये पूरा कुनबा उस कानून के खिलाफ खड़ा हो गया। ये कितने स्वार्थ में डूबे हैं कि जो उनको वोट देते हैं, उनका भी ये भला नहीं सोच पाते हैं। ऐसे लोगों पर आप भरोसा कर सकते हैं क्या। पीएम मोदी ने कहा कि जब तक गरीब सशक्त नहीं होता है, तब तक गरीबी खत्म नहीं हो सकती है। जिस दिन गरीब सशक्त हो जाता, वो भी गरीबी खत्म करने के लिए हमारा सिपाही बन जाता है।
बुंदेलखंड को बदला लेने वाले नहीं, बदलाव करने वाले लोग चाहिये : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार इस क्षेत्र के शौर्य और वीरता के समृद्ध इतिहास को और ऊंचाई पर पहुंचाने जा रही है। देश के दो डिफेंस कॉरीडोर में से एक यूपी में बन रहा है। देश की सेना को ताकतवर बनाने रक्षा साजोसामान में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का काम अब ये क्षेत्र करेगा बुंदेलखंड करेगा। अब यहां डिफेंस की फैक्ट्रियां लगेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड को बदला लेने वाले नहीं, बदलाव करने वाले, घोषणा करके सो जाने वाले नहीं घोर परिश्रम करने वाले लोग चाहिये।
घोर परिवारवादियों ने बहन-बेटियों के साथ किया विश्वासघात
परिवारवादियों पर हमला बोलते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यूपी की बुंदेलखंड की बहन-बेटियों के साथ इन्होंने बार-बार विश्वासघात किया है। हमारी सरकार हर घर नल से जल अभियान चला रही है। 10 मार्च को फिर डबल इंजन की सरकार आएगी तो तेजी से नल कनेक्शन दने का काम किया जाएगा। मेरे इस अभियान को लेकर माताएं बहनें आर्शीवाद दे रही हैं। घोर परिवारवादियों ने फतेहपुर को पिछड़ा मानकर पलड़ा झाड़ दिया। फतेहपुर की आकांक्षा को समझा और आतंक्षी जिलों में हमने फतेहपुर को शामिल किया।
People of uttar pradesh have decided to celebrate holi of colors with pomp on 10th march itself pm narendra modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, कार में अगवा कर बेरहमी से पीटा; मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंका
Jul 14, 2026 | 08:01 PMमुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
Jul 14, 2026 | 07:57 PM‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर लखनऊ में मंथन, जेपीसी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से लिए सुझाव
Jul 14, 2026 | 07:57 PM8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PMनितिन गडकरी से मिले रेवंत रेड्डी, रीजनल रिंग रोड और हाईवे प्रोजेक्ट्स को जल्द मंजूरी देने की मांग, कही ये बात
Jul 14, 2026 | 07:53 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद में समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, अदालत ने लगाया 3 लाख रुपये का जुर्माना
Jul 14, 2026 | 07:51 PMफारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख
Jul 14, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM













