- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mirapur By Election Case Registered Against Azad Samaj Party Candidate For Violation Of Code Of Conduct
मीरापुर उपचुनाव : आचार संहिता उल्लंघन के लिए आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार पर मामला दर्ज
मीरापुर उपचुनाव को लेकर आचार संहिता उल्लंघन के लिए आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार जाहिद हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। निरीक्षण के दौरान चुनाव अधिकारियों को बिजली के खंभों पर प्रचार सामग्री चिपकी मिली।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार गोयल ने बताया कि अपनी टीम के साथ जब वे मंगलवार को नियमित निरीक्षण के लिए निकले तो मोरना-शुक्रताल मार्ग पर जाहिद हुसैन के प्रचार वाले पर्चे चिपके मिले।
अधिकारी ने बताया कि टीम को निरीक्षण के दौरान यहां बिजली के खंभों पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन के प्रचार वाले कई पर्चे चिपके हुए मिले जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके बाद टीम ने जाहिद हुसैन के चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर आदि की विडियोग्राफी की।
सम्बंधित ख़बरें
मुजफ्फरनगर में पुलिस एनकाउंटर में एक और कुख्यात अपराधी ढेर, 50 हजार रुपये का इनामी था बदमाश अमजद
‘आज दिल्ली सो नहीं पाएगी’: चंद्रशेखर की हुंकार! रैली से क्यों गायब थी चुनौती देने वाली ‘गर्लफ्रेंड’?
इंडिया आ रही हूं…तुझे अमित शाह भी नहीं बचा पाएंगे, ‘रावण’ को रोहिणी का चैलेंज, अब होगी असली लड़ाई?
चंद्रशेखर रावण को बचा रही भाजपा…रोहिणी ने दो VIDEO पोस्ट कर किए बड़े खुलासे, मच गया सियासी हड़कंप!
24 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख
पुलिस ने बीते बुधवार को हुसैन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए फिलहाल नामांकन प्रक्रिया चल रही है। कल शुक्रवार शाम 24 अक्टूबर तक नामांकन किये जा सकते हैं। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 13 नवंबर को मतदान होना है।
यह भी पढ़ें- UP उपचुनाव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, बोले- जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है
इन 9 सीटों के लिए होने हैं उपचुनाव
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mirapur by election case registered against azad samaj party candidate for violation of code of conduct
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJD छोड़ BJP में शामिल हुए देबाशीष सामंतराय, भगवा रंग में रंगे पटनायक के करीबी, ओडिशा में क्यों हुआ उलटफेर?
May 26, 2026 | 12:53 PMनासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














