- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mayawati While Praising Bjp Asked Questions To Sp Congress
मायावती ने की बीजेपी की तारीफ कांग्रेस से पूछे सवाल, यूपी में उपचुनाव से पहले सियासी उबाल
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बजने से पहले जुबानी जंग का आग़ाज हो चुका है। केशव बनाम यागी और अखिलेश बनाम केशव की जंग के बाद अब कमान बसपा सुप्रीमो मायावती ने थाम ली है। सोमवार को मायावती ने 'एक्स' पर एक थ्रेड पोस्ट करते हुए इशारों-इशारों में बीजेपी की तारीफ की लेकिन सपा और कांग्रेस पर करारा हमला बोला।
- Written By: अभिषेक सिंह

बसपा अध्यक्ष मायावती (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बजने से पहले जुबानी जंग का आग़ाज हो चुका है। केशव बनाम यागी और अखिलेश बनाम केशव की जंग के बाद अब कमान बसपा सुप्रीमो मायावती ने थाम ली है। सोमवार को मायावती ने ‘एक्स’ पर एक थ्रेड पोस्ट करते हुए इशारों-इशारों में बीजेपी की तारीफ की लेकिन सपा और कांग्रेस पर करारा हमला बोला। जिसके बाद इस जंग के और तेज होने के आसार नज़र आने लगे हैं।
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा मुखिया मायावती ने सोमवार को एक नई सियासी जंग छेड़ दी। माया ने 1995 में हुए गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए सपा-कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई। इतना ही नहीं बसपा चीफ ने इस दौरान सांकेतिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी की तारीफ भी है। क्योंकि भाजपा उस दौरान विपक्ष में हुआ करती थी और उसने मायावती का साथ दिया था।
यह भी पढें:- इसलिए सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं लेना चाहती हैं मायावती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले बड़ा ऐलान
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
‘धनबल की राजनीति समाज के लिए ठीक नहीं’, 2027 चुनाव को लेकर मायावती ने कसी कमर; कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
मायावती ने क्या कहा?
बसपा सुप्रीमो ने ‘एक्स’ पर एक थ्रेड साझा करते हुए लिखा है कि ‘सपा जिसने 2 जून 1995 में बीएसपी द्वारा समर्थन वापिसी पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था तो इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है? जबकि उस दौरान् केन्द्र में रही कांग्रेसी सरकार ने भी समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था। तभी फिर कांशीराम को अपनी बीमारी की गम्भीर हालत में भी हॉस्पिटल छोड़कर रात को इनके गृह मन्त्री को भी हड़काना पड़ा था तथा विपक्ष ने भी संसद को घेरा, तब जाकर यह कांग्रेसी सरकार हरकत में आई थी।’
1. सपा जिसने 2 जून 1995 में बीएसपी द्वारा समर्थन वापिसी पर मुझ पर जानलेवा हमला कराया था तो इस पर कांग्रेस कभी क्यों नहीं बोलती है? जबकि उस दौरान् केन्द्र में रही कांग्रेसी सरकार ने भी समय से अपना दायित्व नहीं निभाया था। 1/6 — Mayawati (@Mayawati) August 26, 2024
कांग्रेस को बनाया निशाना
मायावती ने आगे लिखा कि उस समय केन्द्र की कांग्रेसी सरकार की भी नीयत खराब हो चुकी थी, जो कुछ भी अनहोनी के बाद यहाँ यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाकर, पर्दे के पीछे से अपनी सरकार चलाना चाहती थी, जिनका यह षड़यन्त्र बीएसपी ने फेल कर दिया था। साथ ही, उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से बीजेपी सहित समूचे विपक्ष ने मानवता व इन्सानियत के नाते मुझे बचाने में जो अपना दायित्व निभाया है तो इसकी कांग्रेस को बीच-बीच मे तकलीफ क्यों होती रहती है, लोग सचेत रहें।
यह भी पढें:- यूपी उपचुनाव: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर रोचक होगी जंग; ‘परिवारवाद’ करेगा सपा को तंग, सुलह देगी ‘आनंद’
जाति जनगणना की भी बात
इसके इलावा माया ने जातीय जनगणना को लेकर भी कांग्रेस को निशाना बनाया, उन्होंने लिखा कि “बीएसपी वर्षों से जातीय जनगणना के लिए पहले केन्द्र में कांग्रेस पर और अब बीजेपी पर भी अपना पूरा दबाव बना रही है, जिसकी पार्टी वर्षों से इसकी पक्षधर रही है तथा अभी भी है। लेकिन जातीय जनगणना के बाद, क्या कांग्रेस SC, ST व OBC वर्गों का वाजिब हक दिला पायेगी? जो SC/ST आरक्षण में वर्गीकरण व क्रीमीलेयर को लेकर अभी भी चुप्पी साधे हुए है, जवाब दे।
अब होगी सियासी नया बवाल
मायावती के इस बयान पर फिलहाल समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के किसी नेता की तरफ से कोई जवाब नहीं है। लेकिन जिस तरह से बसपा सुप्रीमों ने यह अटैक किया है उसके मद्देनजर इस मुद्दे पर सियासी घमासान तय माना जा रहा है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सपा-कांग्रेस की तरफ से क्या कुछ रिएक्शन आता है।
Mayawati while praising bjp asked questions to sp congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर चिंतन परिषद में बडोले की चेतावनी, ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से रहें सावधान; सामाजिक एकता पर जोर
May 25, 2026 | 02:13 PMDhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की
May 25, 2026 | 02:12 PMहिम्मत है तो ‘वर्चुअल बकरा’ काट के दिखाओ, बकरीद और मदरसों पर नितेश राणे का सबसे विवादित बयान
May 25, 2026 | 02:12 PMविदेशी महिला का खोया बैग लौटाकर देहरादून पुलिस ने जीता दिल, खुशी में जवान को लगाया गले
May 25, 2026 | 02:04 PMCSMT पर 10 दिन का मेगा ब्लॉक, कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर और ठाणे तक रहेंगी सीमित
May 25, 2026 | 02:00 PMFire Accident: अकोला में आयशर ट्रैक्टर शोरूम में भीषण आग, पेट्रोल पंप के पास मची अफरा-तफरी
May 25, 2026 | 01:55 PMNTA ने सबक नहीं सीखा! NEET-UG परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, CBI-NTA-केंद्र सरकार से मांगा जवाब
May 25, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM














