-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Last Day Of Mahakumbh 2025 One And A Half Crore People Took Bath Dgp Said Completed Without Major Tragedy
Mahakumbh 2025: अंतिम दिन संगम में लगीं 1.53 करोड़ डुबकियां, IAF ने भरा रोमांच, DGP बोले- बिना बड़ी त्रासदी के संपन्न हुआ आयोजन
- Written By: अभिषेक सिंह
45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ के आखिरी दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर रात 8 बजे तक 1.53 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। इससे पहले 44 दिनों में 65 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

महाकुंभ 2025 (सोर्स- सोशल मीडिया)
प्रयागराज: बुधवार को सूर्यास्त के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ का समापन हो गया है। 45 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ के आखिरी दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर रात 8 बजे तक 1.53 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। इससे पहले 44 दिनों में 65 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। यह आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है।
संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की आबादी से भी ज्यादा है। महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं से ज्यादा सिर्फ भारत और चीन की आबादी है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं। बुधवार को अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी महाकुंभ में जाने का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा- मुझे जो अनुभव हुआ, उसे मैं बयां नहीं कर सकती।
भारतीय वायुसेना ने भरा रोमांच
महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पूरे आयोजन को शानदार सलामी दी है। बुधवार दोपहर वायुसेना के विमानों की तेज गर्जना सुनकर श्रद्धालु आसमान की ओर देखकर गर्व और उत्साह से तालियां बजाने लगे। इस दौरान लोग मोदी-योगी के साथ जय श्री राम, हर हर गंगे, हर हर महादेव के नारे लगाने लगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने वायुसेना के एयर शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
सिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
नाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा: 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अवैध संपत्ति होगी जब्त
वायुसेना के एक अधिकारी के मुताबिक महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं का स्वागत आखिरी स्नान पर्व पर संगम क्षेत्र में भव्य एयर शो से हुआ। इस पावन अवसर पर जहां डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा तट पर डुबकी लगा रहे थे, वहीं आसमान से सुखोई, एएन 32 और चेतक हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इस ऐतिहासिक क्षण ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।
सामने आया डीजीपी का बयान
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर प्रदेश भर में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शिव मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महाकुंभ का आज आखिरी दिन है और 45 दिनों में 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में पवित्र स्नान कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार हमने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीक के दृष्टिकोण से अभूतपूर्व मॉडल प्रस्तुत किया है।
बिना बड़ी त्रासदी के संपन्न हुआ महाकुंभ: डीजीपी
डीजीपी ने कहा कि महाकुंभ बिना किसी बड़ी त्रासदी के संपन्न हुआ। हमने रेलवे के साथ समन्वय करके काम किया। स्नान के दिनों में 5 लाख से अधिक लोगों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया, जबकि अन्य दिनों में यह संख्या 3-4 लाख थी। हमें पूरा विश्वास था और जैसा कि मैंने पहले कहा, यह हमारे लिए चुनौती नहीं बल्कि अवसर था।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रशांत कुमार ने अंत में कहा कि हमने भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए विश्वस्तरीय तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया है। सभी एजेंसियों के सहयोग से हम अभूतपूर्व प्रदर्शन करने में सफल रहे। प्रयागराज में स्नान के बाद अयोध्या, वाराणसी और विंध्यवासिनी देवी जैसे धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
Last day of mahakumbh 2025 one and a half crore people took bath dgp said completed without major tragedy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













