-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Mahagaon Varun Hp Gas Agency Complaint Bjp Collector 2026 Yavatmal
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा; शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
- Written By: केतकी मोडक
BJP Morcha Against HP Gas Agency: महागांव में वरुण HP गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा के विवेक नरवाडे ने यवतमाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। होम डिलीवरी व जांच की मांग की।

एचपी गैस एजेंसी फोईल फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)
HP Gas Agency Complaint In Yavatmal: यवतमाल जिले के महागांव में स्थानीय वरुण एचपी गैस एजेंसी के मनमाने रवैये से पूरी तहसील के गैस उपभोक्ता त्रस्त हैं। क्षेत्र की गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शहर उपाध्यक्ष विवेक नरवाडे ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपकर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, गैस एजेंसी की ओर से नियमानुसार उपभोक्ताओं को घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाने (डोर-स्टेप डिलीवरी) की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, लेकिन एजेंसी इस अनिवार्य सेवा में लगातार टालमटोल कर रही है। वर्तमान में केवल कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही गैस का वितरण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एजेंसी पर कई आरोप
आरोप यह भी है कि जब परेशान उपभोक्ता स्वयं गैस सिलेंडर लेने एजेंसी के गोदाम पर पहुंचते हैं, तो उन्हें वहां से भी सिलेंडर देने से साफ मना कर दिया जाता है। इसके लिए ‘ओटीपी जल्दी एक्सपायर हो जाता है’ जैसे तकनीकी बहानों का सहारा लेकर उन्हें खाली हाथ वापस भेज दिया जाता है। इसके साथ ही, गैस डिलीवरी के समय ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करने से भी एजेंसी द्वारा जानबूझकर बचने का आरोप लगाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
इस अव्यवस्थित व्यवस्था का सबसे बुरा असर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों पर पड़ रहा है। जिन उपभोक्ताओं के पास खुद का वाहन नहीं है, उन्हें एक अदद गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि पूरे पैसे का भुगतान करने के बावजूद उन्हें अपेक्षित सेवा नहीं मिल रही है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।
भाजपा यवतमाल शहर उपाध्यक्ष विवेक नरवाडे ने यवतमाल के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महागांव स्थित वरुण एचपी गैस एजेंसी की संपूर्ण कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा उपभोक्ताओं को शीघ्र व सुचारु रूप से घर-घर गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की पुरजोर मांग की है।
यह भी पढ़ें:- चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
बर्दाश्त नहीं करेंगे
एजेंसी की इस मनमानी को अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित विभाग को इस पूरी वितरण व्यवस्था की तत्काल जांच कर उपभोक्ताओं को नियमित और प्रभावी डोर-स्टेप गैस सेवा उपलब्ध करानी चाहिए, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Mahagaon varun hp gas agency complaint bjp collector 2026 yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM













