- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- House Of Sp Mp Zia Ur Rehman Barq Being Built Without Map Will Demolish Bulldozer
UP News: बिना नक्शे के बन रहा घर…चलेगा बुलडोजर? सपा सासंद जियाउर रहमान बर्क पर गिरेगी प्रशासन की बिजली!
Ziaur Rahman Barq: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नक्शा पास कराए बिना मकान बनाने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

जियाउर रहमान बर्क व बुल्डोजर (कॉन्सेप्ट फोटो)
लखनऊ: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नक्शा पास कराए बिना मकान बनाने के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल जियाउर रहमान बर्क अपने नाम मकान होने का कोई सबूत नहीं दे पाए हैं। साथ ही नक्शे को लेकर भी कोर्ट में कोई सबूत नहीं दे पाए।
अब मामले की जांच के लिए संभल के एसडीएम ने दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी 3 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी जियाउर रहमान के मकान के निर्माण की जांच के लिए 22 मार्च को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर कुछ खामी पाई गई और नक्शा पास नहीं हुआ तो जियाउर रहमान बर्क के मकान पर बुलडोजर चल सकता है।
जारी किया गया था कारण बताओ नोटिस
बता दें कि निर्माणाधीन मकान को लेकर जियाउर रहमान बर्क को पिछले साल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संभल के सांसद दीप सराय इलाके में मकान बनवा रहे हैं। उनका कहना है कि यहां उनका पुश्तैनी मकान था, जिसे तोड़कर वह निर्माण कार्य करा रहे थे। 5 दिसंबर को ही जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य का नक्शा मांगा गया था।
सम्बंधित ख़बरें
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एक्शन, CMO समेत 16 अफसरों पर गिरी गाज; 5 डॉक्टर बर्खास्त
यूपी में सरकारी अफसरों के लिए शासनादेश जारी, सांसद-विधायकों के सामने जोड़ना होगा हाथ, नहीं तो…
हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में नाव डूबने से मचा कोहराम, महिला-बच्चों समेत 6 लापता, तलाश अभियान में जुटी SDRF टीम
कानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
क्या बोलीं एसडीएम वंदना मिश्रा?
संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि नगर निगम से नक्शा स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य कराए जाने के मामले की मंगलवार को तारीख थी, लेकिन सपा सांसद जियाउर्रहमान की ओर से कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई ऐसा तथ्य प्रस्तुत किया गया, जिससे साबित हो कि यह कोई नया निर्माण नहीं है।
उन्होंने कहा कि न ही ऐसा कोई साक्ष्य दिया गया, जिससे साबित हो कि यह मकान किसी और का है। हमने एक संयुक्त टीम बनाई है और यह टीम वहां जाकर जांच करेगी कि नया निर्माण कितना पुराना है। वे 3 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेंगे और उसके बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे। इसमें अगली तारीख 22 मार्च तय की गई है।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इससे पहले सपा सांसद के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया था। उनके आवास पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। इसके बाद 1 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद बर्क के आवास की बिजली काट दी गई।
House of sp mp zia ur rehman barq being built without map will demolish bulldozer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिजिटल रिश्वतखोरी! सतना के प्राचार्य ने फोन-पे पर ली घूस; रीवा कमिश्नर ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 05:40 PMEXPLAINER: मैक 25 की रफ्तार, 3000 KG पेलोड… आखिर कितनी खतरनाक है तुर्किये की नई मिसाइल यिल्डिरिमहन?
May 08, 2026 | 05:38 PMमीरा-भाईंदर में बढ़ा शिवाजी महाराज प्रतिमा विवाद, हार की रार में जनता को गुमराह कर रहे सरनाईक: नरेंद्र मेहता
May 08, 2026 | 05:35 PMनिदा खान की गिरफ्तारी के बाद BJP नेता चित्रा वाघ का बड़ा बयान, कहा- धर्मांतरण नेटवर्क पर होगा कड़ा प्रहार
May 08, 2026 | 05:31 PMयूपी पुलिस SI भर्ती रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ कितनी गई और आगे क्या होगा
May 08, 2026 | 05:30 PMकभी ममता के करीबी थे सुवेंदु अधिकारी, फिर क्यों छोड़ा दीदी का साथ? ये थी असली वजह
May 08, 2026 | 05:09 PM‘मुझसे मदद मांगती तो…,’ निदा खान को लेकर ये क्या बोल गए AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील
May 08, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














