-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Guddu Muslim Called Shaista Parveen From Dubai Also Connected Zainab Fatima
मिल गई ‘लेडी डॉन’ शाइस्ता परवीन की लोकेशन? गुड्डू बमबाज ने दुबई से की वीडियो कॉल, अशरफ की बीवी को किया कनेक्ट और फिर…!
- Written By: अभिषेक सिंह
बताया जा रहा है कि जैनब के संपर्क में आने के बाद गुड्डू ने अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन से भी बात की। बातचीत के पीछे कौशांबी में मौजूद अतीक के खास गुर्गे की भूमिका सामने आई है।

शाइस्ता परवीन, गुड्डू मुस्लिम व जैनब फातिमा (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: प्रयागराज में उमेश पाल शूटआउट मामले में आरोपी बम धमाके के आरोपी गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम ने अतीक अहमद के छोटे भाई असरफ की पत्नी जैनब फातिमा से संपर्क साधा है। गुड्डू मुस्लिम ने दुबई से BOTIM APP एप के जरिए जैनब से बात की।
बताया जा रहा है कि जैनब के संपर्क में आने के बाद गुड्डू ने अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन से भी बात की। बातचीत के पीछे कौशांबी में मौजूद अतीक के खास गुर्गे की भूमिका सामने आई है। इस इनपुट के बाद जांच एजेंसियों ने अतीक के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यूपी एसटीएफ की टीम दो दिनों से कौशांबी-प्रतापगढ़ बॉर्डर पर डेरा डाले हुए है।
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड केस में गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख रुपये का इनाम है। दो साल पहले फरवरी 2023 में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ गवाही देने वाले उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही राघवेंद्र और संदीप निषाद की हत्या कर दी गई थी। फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने वाले कुछ आरोपी पकड़े गए तो कुछ एनकाउंटर में मारे गए। लेकिन अभी भी कई आरोपी फरार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
VIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
गुड्डू बमबाज पर 5 लाख का इनाम
इनमें साबिर, अरमान और गुड्डू मुस्लिम शामिल हैं, जिन पर पांच-पांच लाख का इनाम है। उमेश पाल हत्याकांड की पूरी साजिश रचने वाली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम है। इसके अलावा अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब पर भी इनाम घोषित किया गया है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के साढ़ू अखलाक, अधिवक्ता खाल सौलत हनीफ, अधिवक्ता विजय मिश्रा, मुस्लिम हॉस्टल में रहने वाले सदाकत, अतीक के गुर्गे नियाज अहमद, मो. साजर, अरशद कटरा उर्फ अरशद खान, कैस अहमद और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कई महीनों तक दिल्ली में थी शाइस्ता
कुछ दिन पहले पुलिस को माफिया अतीक अहमद की पत्नी और 50 हजार रुपये की इनामी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन के ठिकाने के बारे में बड़ी जानकारी मिली थी। गिरफ्तार अतीक अहमद के भतीजे जका ने पुलिस को बताया था कि फरारी के दौरान शाइस्ता परवीन ने कई महीनों तक दिल्ली में अपना ठिकाना बनाया था।
उसने बताया कि जब पुलिस टीम यूपी, बिहार और उत्तराखंड में शाइस्ता की तलाश कर रही थी, तब वह दिल्ली में छिपी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस टीमों ने दिल्ली में माफिया की पत्नी की तलाश जारी रखी है। जका ने पुलिस को बताया कि सात महीने पहले उसकी मुलाकात दिल्ली स्टेशन पर शाइस्ता परवीन से हुई थी। इसके बाद वह कहां गई, इसका पता नहीं चल सका।
क्या है बोटिम ऐप?
बोटिम एक मैसेजिंग ऐप है, जिसकी मदद से आप दुनिया भर के लोगों से मुफ्त वीडियो और वॉयस कॉल कर सकते हैं और टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और अन्य फाइलें भेज सकते हैं। यह ऐप 4G, 5G या वाई-फाई कनेक्शन पर काम करता है और इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन भी है, जो आपकी बातचीत को सुरक्षित बनाता है।
Guddu muslim called shaista parveen from dubai also connected zainab fatima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM












