-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Good News For Farmers Who Gave Land For Noida Airport Big Gift From Yogi Government Get Increased Compensation
Noida Airport के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए खुशखबरी! योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिलेगा बढ़ा हुआ मुआवजा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
अब तक प्राधिकरण किसानों से 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन खरीद रहा था, लेकिन जेवर के विकास के कारण जमीन की कीमतें बढ़ गई हैं। किसानों की मांग थी कि उन्हें नई दर पर मुआवजा दिया जाए।

नोएडा जेवर एरपोर्ट, कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत
दिल्ली-एनसीआर/नोएडा : यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए प्रभावित किसानों से उनकी जमीन खरीदने का नया तरीका अपनाया है। अब यह 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा देगा।
यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इससे पहले 20 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री ने जेवर के किसानों से मुलाकात के दौरान मुआवजा बढ़ाने की घोषणा की थी, जिसका सोमवार को आधिकारिक रूप से पालन किया गया।
70 प्रतिशत से ज्यादा किसानों ने जताई सहमती
अब तक प्राधिकरण किसानों से 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से जमीन खरीद रहा था, लेकिन जेवर के विकास के कारण जमीन की कीमतें बढ़ गई हैं। किसानों की मांग थी कि उन्हें नई दर पर मुआवजा दिया जाए। एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में 2053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है, और 70 प्रतिशत से ज्यादा किसान इसके लिए सहमत हो चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
UP Link Expressway: यूपी के 56 गांवों से गुजरेगा 74 किमी नया रूट, एनसीआर को मिलेगी नई रफ्तार
यूपी में भारी बारिश से मचा हाहाकार, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, 24 घंटे में मुआवजा देने को कहा
अखिलेश यादव से मिलने का ‘रेट कार्ड’ लीक, राजभर ने खोली सपा की पोल, कार्यकर्ताओं ने खुद बताया सच! मचा बवाल
किसानों की जमीन का मिलेगा उचित मूल्य
कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि दूसरे चरण में परगना और जेवर के राजस्व गांवों में 243.96 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, जिसमें परगना के 45.66 हेक्टेयर, म्याना के 165.26 हेक्टेयर, और मकसूदपुर के 33 हेक्टेयर शामिल हैं। यह जमीन सेक्टर-10 में अधिग्रहीत होगी और इसका खर्च प्राधिकरण खुद उठाएगा, यूपी सरकार पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को उनकी जमीन का उचित मूल्य मिलेगा।
14 गांवों की 1888.98 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण
एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में 14 गांवों की 1888.98 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, और इससे लगभग 42,433 किसान प्रभावित होंगे। इसमें 18 साल से कम उम्र के 10,847 बच्चे, 16,343 पुरुष, और 15,243 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, 936 परिवारों को विस्थापित किया जाएगा। इसमें 17 हजार किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
इसके अलावा, एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण में दो रनवे और 750 एकड में विमान के इंजन बनाने वाली कंपनियां स्थापित की जाएंगी। फरवरी में जारी बजट में इन कार्यों के लिए 1550 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी, जिसमें से 1500 करोड़ भूमि अधिग्रहण और 50 करोड़ भवन निर्माण के लिए आवंटित किए गए थे।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
हालांकि, एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, जिससे विमान सेवा की शुरुआत में देरी हो सकती है। अधिकारियों ने इस बारे में शासन को सूचित कर दिया है और अब सभी संबंधित एजेंसियां विमान सेवा शुरू करने की दिशा में काम कर रही हैं।
Good news for farmers who gave land for noida airport big gift from yogi government get increased compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ब्रह्मपुरी में राजर्षि शाहू महाराज जयंती पर कार्यक्रम, युवा लेखक आदित्य बोरकर की पुस्तक का विमोचन
Jul 10, 2026 | 03:58 PMमुंबई के रे रोड ROB की बढ़ी लागत पर सवाल: उद्घाटन के एक साल में 18 करोड़ अतिरिक्त खर्च का मामला अटका
Jul 10, 2026 | 03:58 PMकभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
Jul 10, 2026 | 03:49 PMसागर में शिव मंदिर में रात भर डटा रहा 5 फीट का जहरीला सांप; भोलेनाथ के चरणों में कुंडली मारकर बैठा रहा नाग
Jul 10, 2026 | 03:47 PMचंद्रपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, समिति सदस्यों ने कड़ोली और देवाड़ा PHC का किया निरीक्षण
Jul 10, 2026 | 03:46 PMIND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Jul 10, 2026 | 03:43 PMभंडारा में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की मांग, बिगर सातबारा किसान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














