चंद्रपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, समिति सदस्यों ने कड़ोली और देवाड़ा PHC का किया निरीक्षण

Rajura PHC Inspection: Rajura PHC Inspection: राजुरा तहसील की एकात्मिक स्वास्थ्यवर्धिनी समिति के सदस्यों ने कड़ोली और देवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर मिल रही सेवाओं की समीक्षा की।
rajura health services review primary health centers inspection
Primary Health Center (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajura Health Services: चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील की एकात्मिक स्वास्थ्यवर्धिनी समिति के नवनियुक्त सदस्य सागर भटपलीवार और भूपेश मेश्राम ने गुरुवार को कड़ोली और देवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की।

दौरे के दौरान समिति सदस्यों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, कर्मचारियों की स्थिति, दवा भंडार, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा अंतर्गत आने वाले उपकेंद्रों की व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

कड़ोली-देवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का जायजा

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी चर्चा की। सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर उन्हें संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।

बेहतर सेवाओं का दिया भरोसा

इस अवसर पर कड़ोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. प्रेरणा तोंडकुलवार, देवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. तृप्ती बेले सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। नियुक्ति के तुरंत बाद समिति सदस्यों द्वारा क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा किए जाने के इस उपक्रम का नागरिकों ने स्वागत किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे नियमित निरीक्षण दौरों की आवश्यकता होने की बात भी नागरिकों ने कही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com