ब्रह्मपुरी में राजर्षि शाहू महाराज जयंती पर कार्यक्रम, युवा लेखक आदित्य बोरकर की पुस्तक का विमोचन

Brahmapuri Event: ब्रह्मपुरी में राजर्षि शाहू महाराज की 152वीं जयंती पर मार्गदर्शन कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान युवा लेखक आदित्य बोरकर की पुस्तक  का विमोचन हुआ।
brahmapuri shahu maharaj jayanti book launch aditya borkar
Shahu Maharaj Jayanti (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajarshi Shahu Maharaj Jayanti: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शिक्षण संस्था, चांदा (ब्रह्मपुरी) की ओर से राजर्षि शाहू महाराज की 152वीं जयंती के अवसर पर मार्गदर्शन कार्यक्रम एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन राजीव गांधी सभागृह में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर शिक्षण संस्था के सचिव तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस ब्रह्मपुरी के प्राचार्य डॉ. देवेश कांबळे ने की. कार्यक्रम के प्रमुख मार्गदर्शक एवं पुस्तक प्रकाशक के रूप में वरिष्ठ लेखक, विचारक तथा शिवराज विद्या संकुल, गडहिंग्लज (जिला कोल्हापुर) के अध्यक्ष प्रा. किसनराव कुराडे पाटील उपस्थित थे।

शाहू महाराज के विचारों पर चर्चा

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं बैरिस्टर राजाभाऊ खोब्रागडे शिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कांबळे, ब्रह्मपुरी नगराध्यक्ष योगेश मिसार, बहुजन विचार मंच के प्रा. संजय मगर, ब्रह्मपुरी पब्लिक स्कूल की प्राचार्या सौ. रीमा कांबळे, समाजशास्त्र विभाग प्रमुख प्रा. डॉ. स्निग्धा कांबळे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. देवेश कांबळे ने राजर्षि शाहू महाराज की आरक्षण नीति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से उनके विचारों और नीतियों को किस प्रकार आगे बढ़ाया।

शिक्षण संस्था में आयोजित हुआ विशेष समारोह

प्रा. संजय मगर ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज तथा अन्य परिवर्तनवादी बहुजन विचारकों के विचारों और कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बुद्धिजीवी वर्ग से आपसी मतभेद दूर कर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रा. किसनराव कुराडे पाटील ने युवा लेखक आदित्य बोरकर के लेखन कार्य की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर लेखन जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान संस्था की ओर से सभी अतिथियों और मान्यवरों का सम्मान किया गया। प्रा. किसनराव कुराडे पाटील ने भी शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों और नवोदित लेखकों का सम्मान किया।

वक्ताओं ने रखे सामाजिक विचार

इस अवसर पर महाविद्यालय के युवा लेखक आदित्य राजकुमार बोरकर द्वारा लिखित पुस्तक भारत में गुलामी : कल, आज, कल का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रा. तुफान अवताडे और प्रा. वसुधा देवगडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रा. डॉ. स्निग्धा कांबळे ने किया। समारोह में संस्था द्वारा संचालित सभी शाखाओं के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, पूर्व कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com