- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Farmers Organizations Will Make Msp Guarantee An Issue In The Lok Sabha Elections Rajaram Tripathi
एमएसपी गारंटी को लोकसभा चुनावों में मुद्दा बनाएंगे किसान संगठन: राजाराम त्रिपाठी
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राजेश मिश्र
लखनऊ: किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) दिलाने को लेकर एमएसपी गारंटी मोर्चा देशभर में अभियान चलाकर किसानों को संगठित करेगा और अपनी आवाज बुलंद करेगा। किसान संगठनों (Farmers Organizations) की ओर से गठित एमएसपी गारंटी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजाराम त्रिपाठी (Rajaram Tripathi)ने राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में किसानों (Farmers) के लिए यह सबसे बड़ा मुद्दा होगा।
देशभर में किसानों को जागरूक और संगठित करने निकले डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि किसान आंदोलन की समाप्ति पर केंद्र की सरकार ने एमएसपी को लेकर जो वादा किया था उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आज खेती जबरदस्त घाटे का सौदा बन चुकी है और किसानों के बेटे खेती से मुंह मोड़ रहे हैं। डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि हर साल सब्सिडी को अलग कर दिया जाए तो देश भर के किसानों को पांच लाख करोड़ का घाटा सहना पड़ रहा है। इन हालात में खेती और किसानी कैसे बचेगी यह सोचने का विषय है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-अमेरिका व्यापार करार के खिलाफ कांग्रेस की ‘शेतकरी अर्थ परिषद’; अकोला में 1 मार्च को होगा बड़ा आंदोलन
अमरावती में मजदूरों और किसानों का हल्लाबोल; निजीकरण के विरोध और MSP कानून की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सोलापुर जिले में पणन उपक्रम के तहत कृषि उपज खरीद शुरू, पंजीकरण शुरू
PM मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा, कैबिनेट मीटिंग में लिए 5 बड़े फैसले
निर्णायक लड़ाई लड़ने पर सहमति जताई
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हाल ही में वह उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले का दौरा करके लौटे हैं, जहां किसानों ने एमएसपी को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा लखनऊ के बाद वह बुलंदशहर जा रहे हैं जहां किसानों से मुलाकात कर एमएसपी को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे। डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र और देश के कई राज्यों में एमएसपी गारंटी को लेकर उन्होंने दौरा किया है और हर जगह किसान लड़ाई लड़ने को एकजुट है।
किसान संगठनों में जबरदस्त एकता
एमएसपी गारंटी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा किसान संगठनों में इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त एकता है। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर किसान संगठनों ने नारा दिया है कि एमएसपी नहीं तो वोट नहीं। उन्होंने कहा एक किसान इस देश की आत्मा है और वह यह दिखा कर रहेंगे कि उनकी अनदेखी कर कोई भी सरकार सत्ता में नहीं रह सकती। डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि हालत यह है, कि किसानों को बोतलबंद पानी से भी कम कीमत पर अपनी उपज बेचनी पड़ रही है। इस सब के बाद भी सत्ता प्रतिष्ठानों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें एमएसपी की बात कहीं गई थी जिस पर आज तक ध्यान नहीं दिया गया। डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि खुद वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते 2011 में गठित कमेटी की अध्यक्षता करते हुए किसानों को एमएसपी दिए जाने की वकालत की थी और 2014 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस मुद्दे पर क्षोभ जताते हुए ट्वीट किए थे।
अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी
हालांकि सत्ता में आने के बाद एमएसपी का मुद्दा उनके लिए महत्वहीन हो गया डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा इस देश की हालत अमेरिका की तर्ज पर कृषि को पीछे रख उद्योगों को तरजीह देने जैसी हो गई है जो कम से कम भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा किसान संगठनों ने ठान लिया है एमएसपी को लेकर अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी और इसे हासिल किए बिना चैन नहीं लिया जाएगा।
Farmers organizations will make msp guarantee an issue in the lok sabha elections rajaram tripathi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव 2026: महाराष्ट्र और बिहार में बढ़ी धड़कनें, 16 मार्च को 17 सीटों पर होगा महामुकाबला
Feb 23, 2026 | 05:53 PMT20 वर्ल्ड कप के बीच शोक में डूबा पाकिस्तान, पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, PCB ने की पुष्टि
Feb 23, 2026 | 05:52 PMपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी डबल डेकर बस, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Feb 23, 2026 | 05:47 PMIndia AI Impact Summit 2026 के नाम पर बड़ा फ्रॉड, अगर मिला रिफंड वाला मैसेज तो तुरंत संभल जाएं
Feb 23, 2026 | 05:46 PMऑस्ट्रेलियाई टीम 8 साल बाद करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानें कितने वनडे और टेस्ट मैचों की होगी सीरीज
Feb 23, 2026 | 05:43 PMसियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’
Feb 23, 2026 | 05:38 PMहोली से पहले ही छा गईं अक्षरा सिंह, वरुण शर्मा संग ‘होली पे चले गोली’ ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
Feb 23, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














