-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Dgp Prashant Slams Akhilesh Yadav Over Kshatriya Posting Comment Stop Spreading Misinformation
डीजीपी प्रशांत ने अखिलेश यादव को किया शांत! ‘क्षत्रिय पोस्टिंग’ वाले बयान का दिया करारा जवाब, बोले- गलत जानकारी न फैलाएं
- Written By: अभिषेक सिंह
अखिलेश के आरोपों के बाद कई जिलों की पुलिस ने थानेदारों का ब्योरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सार्वजनिक किया। हालांकि थानेदारों की जाति नहीं बताई गई, लेकिन बताया गया कि जनरल, ओबीसी और एससी-एसटी के कितने थानेदार तैनात..

प्रशांत कुमार व अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखनऊ: यूपी में ठाकुर समाज के 1000 से ज्यादा थाना प्रभारियों की तैनाती का सरकार पर आरोप लगाने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जवाब देने के लिए सोमवार को खुद डीजीपी प्रशांत कुमार सामने आए। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि थानों में जाति के आधार पर तैनाती नहीं की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना तथ्यों के इस तरह की गलत सूचना नहीं फैलाई जानी चाहिए।
अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज में यूपी के थानों में क्षत्रिय या ठाकुर समाज के 1000 से ज्यादा लोगों की तैनाती का सरकार पर आरोप लगाया था। अखिलेश ने यूपी के कई जिलों के नाम बताते हुए वहां के थानों की संख्या बताई और यह भी बताया कि वहां पीडीए और क्षत्रिय समाज के कितने थानेदार तैनात हैं।
अखिलेश के आरोपों के बाद कई जिलों की पुलिस ने थानेदारों का ब्योरा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सार्वजनिक किया। हालांकि थानेदारों की जाति नहीं बताई गई, लेकिन बताया गया कि जनरल, ओबीसी और एससी-एसटी के कितने थानेदार तैनात किए गए हैं। जिलों के बाद यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार खुद अखिलेश यादव को जवाब देने के लिए सामने आए।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
14 साल बाद प्रयागराज में अखिलेश यादव का रात्रि प्रवास, पुराने सहयोगियों से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
सपा मुखिया को दिया जवाब!
अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर प्रशांत कुमार ने उन्हें कई नसीहतें भी दीं। डीजीपी ने कहा कि सभी जगहों पर बार-बार स्पष्ट किया जा चुका है कि पुलिस विभाग में जाति के आधार पर पोस्टिंग नहीं की जाती है। थानों पर पोस्टिंग शासन के निर्देशानुसार की जाती है। इनमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग और एससी-एसटी वर्ग के हिसाब से तय कोटे में पोस्टिंग की जाती है।
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि अमूमन सभी जिलों में यही स्थिति है। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित इकाई और जिलों की ओर से भी यह स्पष्ट किया जा चुका है। डीजीपी ने आगे कहा कि जो भी इस तरह की भ्रामक सूचनाएं फैला रहा है, उसे पहले तथ्यों के आधार पर इन बातों की जांच कर लेनी चाहिए। किसी भी माध्यम से गलत सूचना का प्रचार करना उचित नहीं है।
अगले डीजीपी भी ‘सिंह’ होंगे
प्रयागराज में अखिलेश यादव ने थाना प्रभारियों की पोस्टिंग को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि हमें भी पता है कि अगला डीजीपी कौन होगा। उन्होंने कहा कि अगला डीजीपी कार्यवाहक होगा और उसके नाम के अंत में सिंह लगेगा। बीच का नाम कौन सा होगा, यह अभी तय होना बाकी है।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
थाना प्रभारियों की पोस्टिंग गिनाते हुए अखिलेश ने कहा कि आगरा में एसएचओ और एसओ की कुल 48 पोस्टिंग हैं। इसमें पीडीए के पास 15 और बाकी सिंह बंधुओं के पास हैं। मैनपुरी में कुल 15 थाने हैं। पीडीए के पास 3 और सिंह बंधुओं के पास 10 हैं। चित्रकूट में कुल 10 में से पीडीए के पास 2 और सिंह के पास 5 हैं। महोबा छोटा जिला है। यहां कुल 11 में से पीडीए के पास 3 और सिंह के पास 6 हैं।
Dgp prashant slams akhilesh yadav over kshatriya posting comment stop spreading misinformation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














