- Hindi News »
- Bihar »
- Neither Leftovers Will Be Left Nor Will The Dogs Get Food Teachers In Bihar Have Been Given The Task Of Keeping An Eye On The Dogs
न जूठा बचे और न कुत्तों को भोजन मिलेगा…बिहार में शिक्षकों को कुत्तों पर नजर रखने का मिला टास्क
Bihar Education Department: बिहार में शिक्षा विभाग ने संदेश दे दिया है कि अब किसी भी स्कूल परिसर में न तो जूठा बचे और न ही कुत्तों को भोजन मिलेगा। वहीं, सासाराम में शिक्षकों को कुत्ते गिनने हैं।
- Written By: रंजन कुमार

स्कूल परिसर में मौजूद कुत्ते। इमेज-एआई
Bihar Teacher News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में जारी नई मानक कार्यप्रणाली (SOP) के तहत बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालयों के हेडमास्टर और शिक्षक न केवल शैक्षणिक गतिविधियों, बल्कि स्कूल परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा की भी निगरानी करेंगे। मिड डे मील के बाद भटकते कुत्तों पर लगाम कसने की जिम्मेदारी खुद शिक्षक संभालेंगे। खासकर मिड डे मील के बाद भोजन अवशेषों और कुत्तों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब स्कूल परिसर में न तो जूठा बचे और न ही कुत्तों को भोजन मिलेगा। निदेशक (मध्याह्न भोजन योजना) विनायक मिश्र ने कहा कि अब किसी भी स्कूल में भोजन के बाद एक भी दाना खुला नहीं छोड़ा जाएगा। कुत्तों को जूठा देने की आदत पर पूरी तरह रोक लगेगी। बच्चों की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण हमारी पहली प्राथमिकता है।
क्या निर्देश जारी?
विनायक मिश्र ने कहा कि भोजन समाप्त होते 15 से 20 मिनट में कक्षा-कक्ष, बरामदा, भोजनालय, हाथ धोने के स्थान और रसोई क्षेत्र की अनिवार्य सफाई कराई जाएगी। खाद्य अपशिष्ट बचता है तो ढक्कन युक्त बर्तन या फूड वेस्ट बिन में डालकर प्रतिदिन विद्यालय परिसर से बाहर निपटान करना होगा। खुले में कचरा या जूठा छोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।
सम्बंधित ख़बरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
बिहार की ‘मुखिया दीदी’ का तेजस्वी से मोहभंग, रितु जायसवाल अब थामेंगीं बीजेपी का दामन, बदलेगा सियासी समीकरण!
स्कूल परिसर के पहरेदार बनेंगे शिक्षक
शिक्षा अधिकारी विनायक मिश्र ने कहा कि स्कूल परिसर में किसी भी स्थिति में भटकते कुत्तों को भोजन देना प्रतिबंधित है। इसके लिए स्कूल के मेन गेट पर चेतावनी बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही मिड डे मील किचन के चारों ओर फेंसिंग, जाली या दरवाजे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कुत्ते रसोई और किचन तक न पहुंच सकें। शिक्षा विभाग का कहना है कि इन कदमों से न केवल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्कूलों में स्वच्छता और अनुशासन की नई मिसाल कायम होगी। अब शिक्षक सिर्फ पढ़ाएंगे नहीं, बल्कि स्कूल परिसर के पहरेदार भी बनेंगे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में अब आवारा कुत्तों की गिनती करेंगे टीचर…रेखा गुप्ता ने जारी किया नया फरमान, मचा बवाल!
सासाराम में शिक्षक गिनेंगे लावारिस कुत्ते
इधर, सासाराम नगर निगम के आदेश पत्र के अनुसार नामित शिक्षक को स्कूल परिसर और उसके आसपास के लावारिस कुत्तों की संख्या, उनकी स्थिति एवं कंट्रोल के संभावित उपायों की रिपोर्ट देनी होगी। निगम का कहना है कि शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए डॉग पाउंड बनाने की योजना है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों से सटीक डेटा एकत्र किया जा रहा। नगर आयुक्त विकास कुमार ने कहा कि यह निर्देश राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुपालन में जारी किया गया है।
Neither leftovers will be left nor will the dogs get food teachers in bihar have been given the task of keeping an eye on the dogs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
May 25, 2026 | 12:17 PM10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
May 25, 2026 | 12:15 PMअंधेरी में घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पति की पिटाई के बाद महिला की मौत
May 25, 2026 | 12:14 PMअसम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
May 25, 2026 | 12:12 PMGondia जिला परिषद में मचा हड़कंप; मनरेगा मजदूरी के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ने कीया ‘मैं भी कॉकरोच’ आंदोलन
May 25, 2026 | 12:11 PMछतरपुर में हादसा: ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, 2 सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत, आरोपी चालक फरार
May 25, 2026 | 12:08 PMMP Water Crisis: पेयजल संकट पर सरकार सख्त, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल प्रदाय अमले के अवकाश पर रोक
May 25, 2026 | 12:02 PMवीडियो गैलरी

ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM













