-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Dgp Prashant Kumar Reached Mahakumbh Held Meeting With Police Officers
महाकुंभ पहुंचे यूपी पुलिस के मुखिया, डीजीपी प्रशांत कुमार बोले- बसंत पंचमी पर बेहतर होगी व्यवस्था
- Written By: Saurabh Pal
महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 3 फरवरी को आने वाले बसंत पंचमी (तीसरे शाही स्नान) के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी।

डीजीपी प्रशांत कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
प्रयागराजः महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 3 फरवरी को आने वाले बसंत पंचमी (तीसरे शाही स्नान) के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। दुनिया के सबसे बड़े समारोहों में से एक महाकुंभ में बुधवार की सुबह भगदड़ मच गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, जिसके बाद राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
महाकुंभ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वैभव कृष्ण ने कहा कि नवीनतम अपडेट के अनुसार, भोर से पहले हुई भगदड़ में कम से कम 30 लोग मारे गए और 60 घायल हो गए। उन्होंने कहा कि 25 शवों की पहचान कर ली गई है। यह घटना उस समय हुई जब लाखों श्रद्धालु मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर पवित्र स्नान करने के लिए गंगा और यमुना नदियों के संगम पर एकत्र हुए थे, जो दूसरे शाही स्नान का दिन भी है।
महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को एएनआई से कहा कि राज्य सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। फिलहाल हम यहां इस बात पर चर्चा करने आए हैं कि हम बसंत पंचमी के अमृत स्नान को कैसे बेहतर तरीके से आयोजित कर सकते हैं। कैसे बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डीजीपी कुमार ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रयागराज में घटना स्थल का दौरा किया और मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे लोगों से भी मुलाकात की। डीजीपी बताया यहां भर्ती किसी भी व्यक्ति की हालत गंभीर नहीं है, उनमें से कुछ के फ्रैक्चर हुए हैं। हम बसंत पंचमी के लिए बेहतर व्यवस्था करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। घटना पर बोलते हुए पाठक ने कहा, “सरकार ने प्रयागराज की घटना को बहुत गंभीरता से लिया है। न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि न्यायिक समिति एक निश्चित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी। महाकुंभ में शेष बचे अन्य महत्वपूर्ण स्नानों में 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) शामिल हैं।
Dgp prashant kumar reached mahakumbh held meeting with police officers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














