- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cultural Ties Will Expand With Tourism Development Investment And Employment In Kushinagar
कुशीनगर में पर्यटन विकास, निवेश और रोजगार के साथ सांस्कृतिक संबंधों का होगा विस्तार
- Written By: दिपक.पांडे

कुशीनगर. तथागत बुद्ध (Buddha) की महापरिनिर्वाण स्थली। बौद्ध अनुयायियों (Buddhist Followers) के लिए महातीर्थ। दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले बौद्ध धर्म के हर अनुयायी की इच्छा (Desire) अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार महापरिनिर्वाण स्थली के दर्शन-पूजन की होती है। उनकी इस इच्छापूर्ति में आवागमन की बाधा को केंद्र सरकार (Central government) के मार्गदर्शन में प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने पूरी तरह दूर कर दिया है।
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्रियाशील हो जाने से कई देशों के बुद्ध के उपासकों को सीधे यहां पहुंचना आसान हो गया है। आजादी मिलने के बाद भी करीब सात दशक तक उपेक्षित और तंगहाली का पर्याय रहा कुशीनगर अपने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जरिए पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास, निवेश और रोजगार का नया केंद्र बना है। यही नहीं, विश्व बंधुत्व की भावना वाले देश के अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संबंध भी अब नई ऊंचाई को छूएंगे।
व्यवस्था और प्रबंधन की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कर रहे हैं
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे। इसी दिन पहली इंटरनेशनल फ्लाइट के रूप में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के विमान की लैंडिंग और टेकऑफ होगी। उनके साथ 25 सदस्यीय प्रतिनधिमण्डल और 100 बौद्ध भिक्षु भी रहेंगे। इसके अलावा कई बौद्ध देशों के राजदूत भी एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री और विदेश से आने वाले वीवीआईपी यहां महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। 20 अक्टूबर को कुशीनगर में इंटरनेशनल इवेंट सरीखा माहौल होगा, ऐसे में इसे अभूतपूर्व बनाने के लिए व्यवस्था और प्रबंधन की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा
फरवरी 2021 को डीजीसीए ने इसे लाइसेंस प्रदान किया
कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश का सबसे लंबा रनवे वाला (3.2 किमी लंबा और 45 मीटर चौड़ा) एयरपोर्ट है। इसके रनवे की क्षमता 8 फ्लाइट (4 आगमन, 4 प्रस्थान) प्रति घंटा है। एयरपोर्ट पर ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि यहां दिन ही नहीं रात में भी उड़ान संभव रहे। इसकी अंतरिम पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग 3600 वर्गमीटर में बनी हुई है और इसकी पीक ऑवर पैसेंजर क्षमता 300 की है। इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 5 मार्च 2019 को उत्तर प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच एमओयू हस्ताक्षरित हुआ था और 10 अक्टूबर 2019 को प्रदेश सरकार ने इस एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी को हैंडओवर किया। योगी सरकार की पहल पर 24 जून 2020 को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किया। व्यावहारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सभी बाधाएं तब दूर हो गई जब 22 फरवरी 2021 को डीजीसीए ने इसे लाइसेंस प्रदान किया।
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से सीधी एयर कनेक्टिविटी होगी
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से श्रीलंका, जापान, चीन, ताइवान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर, वियतनाम समेत दर्जनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से सीधी एयर कनेक्टिविटी होगी। इससे इन देशों के पर्यटकों, बौद्ध उपासकों को महापरिनिर्वाण स्थली का दर्शन करने में काफी आसानी होगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ान की इस सेवा से बौद्ध सर्किट के चार प्रमुख तीर्थो लुम्बिनी, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर और अन्य तीर्थो श्रावस्ती, कौशाम्बी, संकिशा, राजगीर, वैशाली की यात्रा भी पर्यटक कम समय में कर सकेंगे।
पर्यटन क्षेत्र में 20 फीसद से अधिक की वृद्धि की उम्मीद
कुशीनगर के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के पीछे सीएम योगी की मंशा बिलकुल साफ है। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के नाते यह देश-विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है। पर, पूर्व की सरकारों की तरफ से पर्यटन विकास की इस बड़ी संभावना पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। 2017 से सीएम योगी ने कुशीनगर में विकास की अन्य परियोजनाओं के साथ ही पर्यटन विकास को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से काम किया है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी उसी का परिणाम है। इमिग्रेशन ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि पिछले पांच सालों में 18 प्रमुख बौद्ध देशों से 42.17 लाख पर्यटक कुशीनगर आए। अब जबकि इन बौद्ध देशों ने सीधी एयर कनेक्टिविटी की सुविधा हो जा रही है, पर्यटकों की संख्या 20 प्रतिशत तक बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
पूर्वी यूपी में रोजगार की भी उड़ान, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान
अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सेवा से कुशीनगर ही नहीं, समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में रोजगार की भी उड़ान होगी। सैलानियों की आमद बढ़ेगी तो होटल, रेस्टोरेंट, ट्रैवेल एजेंसी, गाइड जैसी सेवाओं की मांग में भी इजाफा होगा और इन क्षेत्रों में नए लोग रोजगार पा सकेंगे। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अपने खास उत्पाद भी पर्यटकों की नजर में आकर अपनी वैश्विक पहचान बना सकेंगे। टेराकोटा शिल्प की मूर्तियों, कालानमक चावल व केले के फाइबर से बने उत्पादों का बाजार और विस्तारित होगा।
निवेश का बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार किया सीएम ने
कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर सिर्फ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ही नहीं बना है बल्कि इसके जरिए निवेश का बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया गया है। कुशीनगर से करीब 50 किमी की दूरी पर गोरखपुर से आठ बड़े शहरों के लिए उड़ान सेवा पहले से ही है। इन दो हवाई हवाई अड्डों के अलावा पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में फोरलेन सड़को का मजबूत संजाल भी है। इन सब बुनियादी सुविधाओं के साथ प्रदेश सरकार की पारदर्शी उद्योग नीति से देश-विदेश के निवेशक इस अंचल की ओर आकर्षित होंगे।
कुशीनगर को उसका गौरव दिला रहे मुख्यमंत्री
2016 तक शायद ही ऐसा कोई साल रहा हो जब कुशीनगर में किसी न किसी मुसहर की भूख से मौत सुर्खियां न बनती हो। योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन से बीते साढ़े चार साल से एक भी मुसहर की मौत नहीं हुई है। झोपड़ी में रहने वाले मुसहर समुदाय के लोग अब पीएम-सीएम योजना से बने पक्के मकानों में रहते हैं। मिट्टी के तेल के अभाव में उनकी ढिबरी की बाती सुखी रहती थी अब बिजली और सौर ऊर्जा की जगमगाहट है। मुफ्त राशन से भरपेट भोजन का इंतजाम है तो मनरेगा के अंतर्गत रोजी का भी प्रावधान। कुशीनगर की पहचान भूख से मौत नहीं बल्कि बुद्ध के महातीर्थ से होनी चाहिए, इसी ध्येय से सीएम कुशीनगर को उसका गौरव दिला रहे हैं। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के भी यही मंतव्य है। बेहद पिछड़े जिलों में शुमार रहे कुशीनगर की बीते साढ़े चार सालों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं से तस्वीर ही बदल गई है। अभी सितम्बर माह में ही मुख्यमंत्री ने जिले में 421 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी।
कुशीनगर को मेडिकल कॉलेज की भी सौगात
कुशीनगर जिला 2017 के पहले तक इंसेफेलाइटिस से सर्वाधिक प्रभावित इलाका था। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद पूर्वांचल के मासूमों के लिए मौत का पर्याय रही इस बीमारी पर समन्वित प्रयासों से काबू पाया गया है। कुशीनगर जिले के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना प्रस्तावित है।
Cultural ties will expand with tourism development investment and employment in kushinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP Government School NEET JEE Coaching: ‘सुपर 100’ से आगे निकली एमपी सरकार, छात्रों को मिलेगा ये मौका
May 11, 2026 | 12:56 PMड्राइवर के बेटे ने UPI सिस्टम की खोल दी पोल, 20 हजार की ठगी के बाद ढूंढ निकाले 3 खतरनाक Bugs
May 11, 2026 | 12:56 PMठाणे के घोडबंदर रोड पर रविवार सुबह ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई, मेट्रो ब्रिज निर्माण बना वजह
May 11, 2026 | 12:52 PMविजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PMमध्य प्रदेश में 3 IPS अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी बने बुरहानपुर के नए एसपी
May 11, 2026 | 12:43 PMबाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ी काईवाई, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा गार्ड श्याम सोनवणे को किया बर्खास्त
May 11, 2026 | 12:40 PMप्रताप सरनाईक का बड़ा आरोप, काशीमीरा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने की रची जा रही साजिश
May 11, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM














