-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Tests Alertness Of Ravi Kishan Gorakhpur Mp Fails Video Viral
सीएम योगी ने चेक की रविकिशन की अलर्टनेस, फेल हो गए गोरखपुर सांसद, जमकर वायरल हुआ VIDEO
- Written By: अभिषेक सिंह
Ravi Kishan Viral Video: गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ स्थानीय सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। तभी सीएम योगी उनसे एक सवाल पूछ लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सीएम योगी व रवि किशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
CM Yogi Viral Video: यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर को तोहफा देते हुए 2251 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। तभी सीएम योगी उनसे एक सवाल पूछ लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में निवेश एक दूर की कौड़ी था, लेकिन अब गोरखपुर जैसे हर जिले में निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। उन्होंने गीडा की आवासीय और औद्योगिक योजनाओं के अंतर्गत भूखंडों के आवंटन पत्र भी वितरित किए।
सपना था गीडा में निवेश: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश, वह भी गीडा में, निवेश एक सपना था। जिस तरह गोरखपुर में निवेश हो रहा है, उसी तरह के प्रस्ताव अन्य जिलों में भी आ रहे हैं। डबल इंजन की सरकार सड़कों, पुलों और संस्थानों के माध्यम से आम लोगों को विकास मिले, इसके लिए समर्पित भाव से काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Delhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी चिंता, चलते-चलते बंद हो रहे वाहन; BMS से छेड़छाड़ की आशंका
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
जब सरकारें जनभावनाओं के साथ काम करती हैं, तो परिणाम भी मिलते हैं। 2251 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं इसी का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्लास्टिक पार्क का निरीक्षण किया है। प्लास्टिक पार्क में 120 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित उद्योग का उद्घाटन किया गया है। यहां काम करने वाले युवा गोरखपुर, अयोध्या, आजमगढ़, कुशीनगर आदि जिलों के हैं। पूर्वांचल के युवाओं को रोजगार मिला है।
CM ने चेक की सांसद की अलर्टनेस
इस दौरान सीएम योगी ने गोरखपुर सांसद रवि किशन की अलर्टनेस चेक करने के लिए पूछा कि अब तक मैने कितने रोजगार यहां पर गिने हैं, कुछ पता है? तो रविकिशन की तरफ से जवाब आया 10 हजार। जिसके बाद सीएम योगी ने कहा कि 10 हजार तो मैने अभी बोल दिया है। इससे पहले मैने 15-15 सौ दो बार बोला है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
गोरखपुर – CM योगी ने रवि किशन की चैतन्यता जांची !! pic.twitter.com/SMSCVMZIXi — Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) September 4, 2025
सीएम ने कहा कि पहले युवा देश-दुनिया में भटकते थे। उनके सामने पहचान का संकट था। वे कहीं बताते ही नहीं थे कि वे यूपी के हैं। अब दंगों और भ्रष्टाचार से मुक्त यूपी में पहचान का कोई संकट नहीं है। अपने ही गांव और शहर में रोजगार की गारंटी भी दी जा रही है। सीएम ने कहा कि हम पर्यावरण अनुकूल निवेश की गारंटी भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: IIT कानपुर में ‘डीपटेक भारत 2025’ का भव्य शुभारंभ, CM योगी बोले- यूपी बनेगा तकनीकी क्रांति का लीडर
700 करोड़ रुपये के निवेश से कोका कोला प्लांट का शिलान्यास किया है। जिसमें 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लास्टिक पार्की की तीन इकाइयों का उद्घाटन किया गया है। जो रोजगार की सौगात लेकर आया है। कालेसर में आवास योजना का शुभारंभ हुआ है। जिसमें 400 करोड़ से 110 एकड़ में आवास योजना विकसित की जा रही है। रवि किशन का भी यहां एक घर है। हमें भी पता नहीं है।
15 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार
सीएम ने कहा कि गीडा 15000 युवाओं को रोजगार देने जा रहा है। यूपी हो या बिहार, बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। यहां कौशल विकास का संस्थान बन रहा है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की एक शाखा भी यहां खुल रही है। सीएम ने कहा कि जब सुरक्षा का माहौल होता है, तो निवेश आता है। रोजगार से समृद्धि आती है।
पूर्व की सरकारों पर बोला हमला
पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग जाति के नाम पर समाज को बांट रहे हैं। जो लोग यूपी को दंगों की आग में झोंक रहे थे। वे देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते थे। जो मां-बेटी की सुरक्षा और सम्मान को बनाए नहीं रख सकते, वे विकास नहीं कर सकते। जब सपा की सरकार थी, तो गोरखपुर में कभी-कभार बिजली आती थी। ये लोग रोशनी के दुश्मन थे। इनके समय में अराजकता थी।
Cm yogi tests alertness of ravi kishan gorakhpur mp fails video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
Jul 02, 2026 | 04:15 PMछह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव
Jul 02, 2026 | 04:13 PMगोंदिया के स्कूलों में ही मिलेंगे जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र: आपले सरकारी सेवा केंद्र अब स्कूलों में भी
Jul 02, 2026 | 04:13 PMबिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













