लैम्बॉर्गिनी की पूजा में बड़ा हादसा होते-होते बचा, नारियल उछलकर कार से टकराया; वीडियो वायरल

Lamborghini Pooja Viral Video : नई लैम्बॉर्गिनी की पूजा के दौरान नारियल उछलकर कार से टकरा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों की सांसें अटक गईं।
A coconut hit a new Lamborghini during pooja, and the video has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Coconut Hit Lamborghini : भारत में नई कार खरीदना सिर्फ एक सौदा नहीं बल्कि एक भावनात्मक पल होता है। लोग मानते हैं कि गाड़ी घर लाने से पहले उसकी पूजा करने से सफर सुरक्षित और शुभ होता है। हाल ही में एक नई लैम्बॉर्गिनी की पूजा के दौरान ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कार के सामने विधि-विधान से पूजा कर रही होती है। वह हाथ में नारियल लेकर कपूर जलाती है, आरती करती है और फिर नारियल फोड़ने के लिए उसे जमीन पर पटकती है। लेकिन नारियल सही से टूटने की बजाय उछलकर सीधे कार के फ्रंट हिस्से की ओर चला जाता है।

नई लैम्बॉर्गिनी की पूजा के दौरान नारियल कार से टकराया

जैसे ही नारियल कार से टकराने की ओर बढ़ता है, वहां मौजूद लोग और पुजारी घबरा जाते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, जिससे यह साफ नहीं हो पाता कि कार को कितना नुकसान हुआ। हालांकि, करोड़ों रुपये की सुपरकार के पास नारियल का इस तरह उछलना ही लोगों को बेचैन करने के लिए काफी था।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @vardhan__vogue नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन- “जब माँ का आशीर्वाद कार से भी ज्यादा शक्तिशाली हो- लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

मां के सामने कार की कोई कीमत नहीं

कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी जमकर आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने कहा कि इतनी महंगी कार की पूजा में ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “वीडियो देखकर दिल बैठ गया,” तो दूसरे ने कहा, “मां के सामने कार की कोई कीमत नहीं।”

यह वीडियो आस्था, परंपरा और सावधानी- तीनों का अनोखा मेल दिखाता है। एक छोटी-सी चूक बड़ा नुकसान कर सकती थी, लेकिन सौभाग्य से यह घटना सिर्फ एक वायरल वीडियो बनकर रह गई।