महाराष्ट्र में शुरू हुआ देश का पहला मेनोपॉज क्लिनिक, एक छत के नीचे पूरी देखभाल, महिलाओं को मिल रही ये सुविधाएं

Menopause Clinic: महिला स्वास्थ्य को नई दिशा देते हुए महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सभी सरकारी अस्पतालों व शहरी क्षेत्रों में ‘मेनोपॉज क्लिनिक’ शुरू किए गए हैं।
Maharashtra Government Hospital Menopause Clinic Meghna Bordikar
मंत्री मेघना बोर्डीकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Government Hospital Menopause Clinic: महिलाओं के स्वास्थ्य को केंद्र में रखते हुए, महाराष्ट्र ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्यमंत्री मेघना बोर्डीकर के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस अभूतपूर्व पहल के तहत राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और शहरी क्षेत्रों में 'मेनोपॉज क्लिनिक' शुरू किए गए हैं। महत्वपूर्ण यह है कि इस तरह के समर्पित 'मेनोपॉज क्लीनिक' शुरू करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शुरू किए गए इस नवाचार को राज्यभर की महिलाओं से व्यापक सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।

मेनोपॉज महिला जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील पड़ाव है। इस दौरान शारीरिक बदलाव, मानसिक तनाव, हार्मोनल असंतुलन, हड्डियों की कमजोरी, नींद की समस्या और अवसाद जैसी चुनौतियों पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता था। इसी जरूरत को पहचानते हुए मंत्री मेघना बोर्डीकर ने यह साहसिक निर्णय लिया।

"महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक मीठी सौगात

महिला स्वास्थ्य के प्रति यह प्रगतिशील कदम अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल साबित होगा। महिलाएं इसे "महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक मीठी सौगात" बताते हुए मंत्री का आभार व्यक्त कर रही हैं और इस संवेदनशील पहल और साहसिक निर्णय के लिए मंत्री बोर्डीकर की सराहना कर रही हैं।

एक छत के नीचे संपूर्ण देखभाल

इन क्लीनिकों के माध्यम से महिलाओं को निम्नलिखित सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह
  • मानसिक स्वास्थ्य परामर्श
  • हड्डी, हृदय और हार्मोन संबंधी जांच
  • उचित दवा एवं चिकित्सीय मार्गदर्शन

क्या बोलीं मंत्री मेघना बोर्डीकर?

महाराष्ट्र राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर ने कहा कि मेनोपॉज कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिला जीवन का एक प्राकृतिक चरण है। लेकिन इस दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक सहयोग की सबसे अधिक जरूरत होती है। राज्य की हर महिला को इस चरण में उचित सलाह, उपचार और सम्मान मिले, इसलिए ये क्लीनिक शुरू किए गए हैं। महिला का स्वास्थ्य मजबूत होगा, तो परिवार, समाज और राज्य निश्चित रूप से सशक्त होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com