मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन में भावुक हुए, वृद्ध महिला की गुहार पर लिया तत्काल एक्शन

कभी दर-दर भटक रही कानपुर की गरीब महिला के लिए शारदीय नवरात्रि उम्मीद की किरण लेकर आई, जब वह सोमवार को 'जनता दर्शन' में CM Yogi Adityanath के पास पहुंचीं। जानिए सीएम योगी ने कैसे उनकी मदद की।
cm yogu adityanath
सीएम योगी, फोटो- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

CM Yogi Janta Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उस समय भावुक हो गए, जब जनता दर्शन में एक वृद्ध महिला ने अपने कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। महिला की पीड़ा सुनते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत एक्शन लिया और बेटे को कल्याण सिंह सुपर स्पेशियालिटी कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती कराने के निर्देश दिए।

कानपुर के रायपुरवा की रहने वाली 63 वर्षीय महिला ने ‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मिलते हुए कहा, “महाराज, मेरे जवान बेटे को कैंसर है। हम बहुत गरीब हैं, इलाज नहीं करवा पा रहे। हमारे पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। बस उसे जिंदगी दे दीजिए।” इस मार्मिक अपील ने मुख्यमंत्री को अंदर तक छू लिया। तुरंत अधिकारियों को निर्देश देकर युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया और इलाज शुरू हुआ।

सीएम योगी का सेवा भाव

शारदीय नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए 50 से अधिक फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने हर पीड़ित से व्यक्तिगत रूप से बात की, प्रार्थना पत्र लिए और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा, “हर पीड़ित हमारी जिम्मेदारी है। सरकार सेवा भाव से काम कर रही है, ताकि हर जरूरतमंद को मदद मिल सके।”

जनता दर्शन में उठे कई अन्य मुद्दे

मथुरा-वृंदावन से आए एक व्यक्ति ने अवैध निर्माण की शिकायत की। नोएडा के निवासी ने साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत दर्ज कराई। इन सभी मामलों को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

क्या बोले सीएम योगी?

सीएम योगी ने कहा कि इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने स्वयं, जनप्रतिनिधि या किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे सहायता उपलब्ध कराई गई है। हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ है। इलाज के लिए सरकार आगे भी आर्थिक सहायता निरंतर रूप से उपलब्ध कराती रहेगी।

'जनता दर्शन' में मथुरा-वृंदावन और लखनऊ से आए व्यक्ति ने अवैध निर्माण की भी शिकायत की। वहीं, साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर भी नोएडा के पीड़ित ने अपनी बात रखी।

Navbharat Live
navbharatlive.com