बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और... सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर

Air Pollution Delhi: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए स्थायी नीति लागू की है। 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, बिना वैध PUC वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने जैसे नियम लागू होंगे।
Petrol will not be available without PUC and... New rules will be implemented in Delhi before winter, Rekha government has geared up.
सीएम रेखा गुप्ता (सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Delhi CM Rekha Gupta Winter Action Plan On Pollution Control: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए स्थायी मास्टर प्लान लागू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब हर साल अलग-अलग आदेश जारी करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि 1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्रदूषण नियंत्रण के तय नियम स्वतः लागू रहेंगे। नई नीति के तहत 1 नवंबर से 31 जनवरी तक तोड़-फोड़ और सिविल निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी।

इसके अलावा सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम लागू होगा, पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा और वैध PUC प्रमाण पत्र के बिना किसी भी वाहन को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं मिलेगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला पिछले वर्षों के एयर क्वालिटी डेटा और विस्तृत अध्ययन के आधार पर लिया गया है।

बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन

दिल्ली की सीएम ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सराकर के द्वारा कड़े इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वाहनों पर वैध PUC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र) नही रहेगा तो उसे ईंधन नहीं दिया जाएगा।

और यह नियम प्रदेश में पूरे साल भर लागू रहेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदुषित मुक्त बनाने के लिए हम सभी की भागीदारी बहुत जरूरी है। यह आर्डर दिल्ली में प्रत्येक साल रहेगा, अलग से ऑर्डर जारी करने की कोई जरूरत नहीं।

AQI डेटा के आधार पर बनी नीति

वहीं सीएम रेखा गुप्ता ने पिछले साल के आंकड़ो का जिक्र करते हुए आगे कहा कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में एयर क्वालिटी खराब हो जाती है। पिछले कई सालों के आंकड़ों की जानकारी सामने आने से पता चला है, कि नवंबर और फरवरी के बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने दिल्ली की परमानेंट सॉल्यूशन निकाला है। अब से हर साल अलग- अलग ऑर्डर निकालने की जरूरत नहीं होगी पड़ेगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि ये जानकारी डिटेल स्टडी और वायु गुणवत्ता की डेटा के आधार पर निकाला गया है।

साल 2023 से 2026 तक के AQI के आकड़े

दरअसल यह आकड़े वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में 1 नवंबर से 15 फरवरी तक के है। इस दौरान दिल्ली में औसत AQI 312 से 342 दर्ज की गई। इसके दौरान अधिकतम वायु गुणवत्ता (AQI) 461 से 494 के बीच रिकॉर्ड की गई जो गंभीर श्रेणी में आता है।

PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि गाड़ियों से फैलने वाले प्रदूषण पर निंयत्रण पाने के लिए उन्हीं गाड़ियों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मिलेगी जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण (Polation Under Control) प्रमाण पत्र होगा। उन्होंने कहा अगर जिस गाड़ी के पास वैध PUC का प्रमाण पत्र नहीं होगा और वो ईंधन लेने पहुंचा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com