- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bomb Threat Tejas Rajdhani Express Train Evacuated
राजधानी एक्सप्रेस में बम की खबर से हड़कंप, ट्रेन को चंदौली में कराया गया खाली
Bomb Threat Tejas Rajdhani Express : दिल्ली के नंबर से रेलवे कंट्रोल को संदिग्ध वस्तु की सूचना दी गई। सूचना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

राजधानी एक्सप्रेस में बम की खबर
Rajdhani Express: भारतीय रेलवे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली से पटना जा रही राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन में बम की जानकारी दी गई है। इसे देखते हुए चंदौली रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। डॉग स्क्वायड और अन्य जांच टीमें स्टेशन पर मौजद हैं। ट्रेन के आने से पहले ही जांच अधिकारी फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ट्रेन के पहुंचते ही उसे खाली कराया जाने लगा। यह ट्रेन नॉन स्टॉप थी, लेकिन बम की सूचना के कारण इसे रोका गया।
दिल्ली से पटना जा रही 12309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में शनिवार देर रात बम रखे होने की सूचना मिली थी। इससे रेलवे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ट्रेन को चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर रोककर सघन जांच शुरू कराई गई। एक-एक डिब्बे की तलाशी ली जा रही है और बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है, जो मौके पर पहुंच चुका है।
डीडीयू जंक्शन पर मची अफरातफरी
दिल्ली के एक नंबर से रेलवे कंट्रोल को संदिग्ध वस्तु की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। यह ट्रेन दिल्ली के राजेंद्र नगर से पटना जा रही थी। ट्रेन के सभी डिब्बों की गहन जांच की जा रही है। करीब डेढ़ घंटे से ट्रेन डीडीयू जंक्शन पर खड़ी है। इस दौरान यात्रियों में बेचैनी देखी गई। शुरुआत में यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन बाद में जानकारी मिलने पर वे जांच में सहयोग करते नजर आए। फिलहाल डीडीयू जंक्शन पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सम्बंधित ख़बरें
‘फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी
प्रयागराज शंकराचार्य विवाद: पूर्व CBI डायरेक्टर की रिपोर्ट ने योगी सरकार पर उठाए बड़े सवाल, जानें क्या कहा
वंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
नवभारत विशेष: बम की झूठी धमकी के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं, जानें देश को अब तक कितना हुआ नुकसान
दो दिन पहले भी मिली थी धमकी
काशी- दादर एक्सप्रेस में बम की अफवाह फैलाने वाले राजेश शुक्ला को कैंट जीआरपी की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। तीन-तीन बार ऐसी शरारत से आरोपी ने लोगों को भयभीत किया। तलाशी में पास से डायरी मिली है, जिसमें प्रमुख अधिकारी एवं कार्यालय के नंबर हैं। ऐसे आदतन अपराधी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से वाराणसी लाया गया।
यह भी पढ़ें- छांगुर बाबा का हैंडलर नागपुर से गिरफ्तार, नागपुर, लखनऊ एटीएस और सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
इस बाबत गुरुवार को कैंट स्टेशन स्थित जीआरपी थाने में पत्रकारों से मुखातिब क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश शुक्ला जौनपुर के मछली शहर स्थित कोतवाली क्षेत्र में दियावां महादेव का निवासी है।
Bomb threat tejas rajdhani express train evacuated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7500mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 करेगा धमाका, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन और 100W चार्जिंग
May 16, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल
May 16, 2026 | 12:20 AM1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














