- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bjp Claims The Assets Of Claims Akhilesh Yadav Increased By 1500 Percent In During 2004 2024
अखिलेश की संपत्ति पर बीजेपी को आपत्ति, अब शुरू होगा नया सियासी घमासान
उत्तर प्रदेश की राजनीति में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कभी नेताओं की बीच जुबानी जंग होती है, तो कभी सोशल मीडिया सियासी युद्ध का मैदान बनता है। कभी 'वन बाइ वन पॉलिटिकल बैटल' चलता है तो कभी पार्टीवाइज युद्ध छिड़ता है। इसी कड़ी में बीजेपी ने सपा मुखिया अखिलेश को निशाना बनाते हुए नया बवाल मचा दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

अखिलेश यादव (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कभी नेताओं की बीच जुबानी जंग होती है, तो कभी सोशल मीडिया सियासी युद्ध का मैदान बनता है। कभी ‘वन बाइ वन पॉलिटिकल बैटल’ चलता है तो कभी पार्टीवाइज युद्ध छिड़ता है। इसी कड़ी में बीजेपी ने सपा मुखिया अखिलेश को निशाना बनाते हुए नया बवाल मचा दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संपत्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दावा किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर भारतीय जनता पार्टी के अकाउंट से दावा किया गया है कि सपा प्रमुख की संपत्ति में साल 2004 से साल 2024 के बीच 1500 फीसदी का इजाफा हुआ है।
यह भी पढें:– मायावती ने की बीजेपी की तारीफ कांग्रेस से पूछे सवाल, यूपी में उपचुनाव से पहले सियासी उबाल
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
असम में हिमंत सरकार ने पेश किया UCC बिल, विधानसभा में विपक्ष ने किया जबरदस्त हंगामा, लिव-इन को लेकर नया ऐलान
DA देने के लिए भी पैसे नहीं, बंगाल की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था पर बोले मंत्री दिलीप घोष, कब सुधरेंगे हालात?
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
एक्स पोस्ट में किया दावा
बीजेपी की ओर से एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा गया है कि “ऐसे होगा समाज का कल्याण?” बीजेपी की पोस्ट में दावा किया गया है कि साल 2004 में अखिलेश की कुल संपत्ति 2.3 करोड़ रुपये थी जो साल 2024 में बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गई है।
To aise hoga ‘Samaj’ ka kalyan? 😮 pic.twitter.com/UBWBWPRcqP — BJP (@BJP4India) August 26, 2024
इसके साथ ही पोस्ट में एक फोटो ग्राफिक डालते हुए बीजेपी ने दावा किया है कि इन 20 सालों में अखिलेश की संपत्ति में 1500 फीसदी का इजाफा हुआ है। सत्ताधारी पार्टी ने कन्नौज सांसद की फोटो लगाकर लिखा है- समाजवादी बैंक बैलेंस…!
सपा ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
बीजेपी की इस पोस्ट पर अभी तक सपा या उसके किसी भी नेता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सपा का कौन सा नेता इस पर जवाब देने के लिए आगे आता है, या फिर अखिलेश यादव खुद ही मोर्चा संभालते हुए दिखाई देंगे।
कितनी है अखिलेश की संपत्ति?
2024 के आम चुनाव में कन्नौज से उम्मीदवार रहे सपा नेता अखिलेश यादव ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 42,02,62,015 रुपये की संपत्ति है। इसमें से चल संपत्ति 9.13 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 17.22 करोड़ रुपये की है। उन पर 25.41 लाख रुपये की देनदारियां हैं।
यह भी पढें:– इसलिए सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं लेना चाहती हैं मायावती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पहले बड़ा ऐलान
Bjp claims the assets of claims akhilesh yadav increased by 1500 percent in during 2004 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के प्लेऑफ महामुकाबले में उतरने को बेताब बेंगलुरु, नोट कर लीजिए नॉकआउट स्टेज के ये चौंकाने वाले आंकड़े
May 25, 2026 | 07:17 PMगेहूं खरीदी में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देश में बना नंबर-1 राज्य; 102 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड खरीदी
May 25, 2026 | 07:12 PMतलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
May 25, 2026 | 07:09 PMपेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
May 25, 2026 | 07:02 PMहवा में पैराग्लाइडर से टकराया विमान, खौफनाक हादसे के बाद भी बच गई महिला की जान
May 25, 2026 | 06:53 PMपुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
May 25, 2026 | 06:46 PMगुरिंदरवीर सिंह के रिकॉर्ड से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा, बोले- भारत का नया ‘फ्लाइंग सिख’ तैयार
May 25, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














