- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bar Association President Slapped Bjp Mla Yogesh Verma In Lakhimpur Video Viral
लखीमपुर में बार संघ के अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, चुनाव रद्द
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट की गई। दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह

लखीमपुर में बीजेपी विधायक की पिटाई (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट की गई। दर्जनों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, लखीमपुर खीरी अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव हो रहा था। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा और बार संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट की नौबत आ गई। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव निरस्त कर दिया है। हालांकि विधायक की पिटाई करने वाले पर अब तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें:- कुंभ मेले में ड्यूटी के लिए खोजे जा रहे हैं पुलिसकर्मी, हर एक के अंदर होनी चाहिए ऐसी क्वालिटी
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते आज दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी बीच भड़के अवधेश सिंह ने पुलिसकर्मियों के सामने ही विधायक योगेश वर्मा पर खुलेआम हमला बोल दिया।
लखीमपुर खीरी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में विधायक की पिटाई के बाद चुनाव हुआ निरस्त.
निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव रद्द करके की घोषणा की। विधायक की पिटाई करने वाले पर अब तक एफआईआर नहीं https://t.co/qJBDljMtRg — आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) October 9, 2024
इसके बाद अन्य वकीलों ने भी विधायक को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान जब विधायक और उनके साथी बार एसोसिएशन अध्यक्ष की तरफ झपटे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और शहर के अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के सामने जमकर हंगामा हुआ।
घटना के बाद क्या बोले विधायक
इस घटना के बाद विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का चुनाव है, भाजपा कार्यकर्ता पर्चा लेने आए थे। इस दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई। सबसे पहले व्यापार मंडल नेता राजू अग्रवाल को पीटा गया, उनका पर्चा फाड़ दिया गया। जब मैं उनसे मिलने पहुंचा तो वकील अवधेश सिंह ने मुझ पर भी हमला कर दिया। विधायक ने कहा कि अवधेश सिंह ने मुझ पर हाथ डाला है, इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। मेरे साथ जब घटना हुई तो प्रशासन सक्रिय हो गया। अवधेश सिंह एंड कंपनी लोगों के पर्चा फाड़ रही है।
अवधेश सिंह ने भी लगाए आरोप
वहीं अवधेश सिंह ने विधायक पक्ष पर वोटर लिस्ट फाड़ने और मनमानी कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव को लेकर मंगलवार से ही तनाव और आरोप-प्रत्यारोप चल रहा था। आज सुबह जब दोनों पक्षों के लोग बैंक के सामने एकत्र हुए तो कहासुनी मारपीट में बदल गई।
यह भी पढ़ें:- DSP जियाउल हक हत्याकांड : आज 11 साल बाद होगा इंसाफ, घटना से हिल गयी थी अखिलेश सरकार, राजा भैया पर भी गिरी थी गाज
Bar association president slapped bjp mla yogesh verma in lakhimpur video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













