-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh Police Mahakumbh 2025 Chief Minister Yogi Adityanath Order
कुंभ मेले में ड्यूटी के लिए खोजे जा रहे हैं पुलिसकर्मी, हर एक के अंदर होनी चाहिए ऐसी क्वालिटी
- Written By: विजय कुमार तिवारी
कुंभ मेला क्षेत्र में ऐसे किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं भेजा जाएगा, जो मूल रूप से प्रयागराज जिले का रहने वाला हो। इसके साथ ही साथ वह शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो। अगर कोई पुलिसकर्मी शराब तथा मांस का सेवन करता है तो ऐसे पुलिस वालों की ड्यूटी मेले में नहीं लगायी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, की प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारी (डिजाइन फोटो, सौ- सोशल मीडिया)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ 2025 के लिए योगी सरकार तमाम तरह के प्रयोग कर रही है। साथ ही साथ मेले को विश्व स्तर पर प्रचारित प्रसारित करने के लिए भी कई तरह के आयोजन कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि अबकी बार लगने जा रहे हैं महाकुंभ में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए और न ही कानून व्यवस्था को लेकर कोई सवाल खड़ा होना चाहिए। इसीलिए पुलिस व्यवस्था पर भी अच्छा खास फोकस किया जा रहा है और माघ मेले में ड्यूटी लगाने के पहले ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाई जा रही है जिनका चरित्र और आचरण बेदाग हो। साथ ही साथ वह शराब और मांसाहार का सेवन न करते हों।
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ में शराब पीने वाले और मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कुंभ मेला क्षेत्र में नहीं लगाने की निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ यह भी कहा है कि कुंभ मेला क्षेत्र में केवल ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, जिसका चाल-चरित्र और उनकी कार्यशैली बेदाग हो। डीजीपी मुख्यालय से सभी कमिश्नरेट और रेंज में भेजे गए आदेश में कहा गया है कि कुंभ मेले के लिए भेजे जाने वाले पुलिस बल के जवानों में इन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही साथ उनकी सत्यनिष्ठा, आचरण और आम जनता में छवि को परख कर ही कुंभ मेले की ड्यूटी में भेजा जाए।
आयु सीमा को लेकर निर्देश जारी
इसके अलावा पुलिस करने की आयु सीमा को लेकर निर्देश जारी किया गया है, ताकि अधिक उम्र दराज लोगों को वहां न भेजा जाए। पुलिस मुख्यालय के एडीजी स्थापना संजय सिंघल की ओर जारी पत्र में कहा गया है कि महाकुंभ मेले में भेजे जाने वाले पुलिसकर्मियों की आयु 40 वर्ष के नीचे होनी चाहिए। इसी तरह मुख्य आरक्षी श्रेणी के पुलिसकर्मी 50 वर्ष से अधिक आयु के नहीं भेजी जाने चाहिए। वहीं उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों की आयु सीमा 55 साल से नीचे होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
Cashless Health Scheme: योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की सौगात
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
इसे भी पढ़ें..इस बार महाकुंभ में नहीं देखने पड़ेंगे बिजली के नखरे, सीएम योगी ने कर दिया ये इंतजाम
शराब तथा मांस का सेवन न करने वाले
पुलिस द्वारा दिए गए निर्देश में यह भी बताया गया है कि कुंभ मेला क्षेत्र में ऐसे किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं भेजा जाए, जो मूल रूप से प्रयागराज जिले का रहने वाला हो और साथ ही साथ वह शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो। अगर कोई पुलिसकर्मी शराब तथा मांस का सेवन करता है तो ऐसे पुलिस वालों की ड्यूटी मेले में न लगायी जाए।
इसे भी पढ़ें..2025 के महाकुंभ में दुनिया देखेगी भारत का सांस्कृतिक वैभव, योगी ने किया ऐलान
योगी आदित्यनाथ के द्वारा दिए गए इस निर्देश के बाद से पुलिस महकमे के लोग काफी सतर्क हो गए हैं और यह माना जाने लगा है कि पुलिस व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त बनाने और कुंभ मेले में केवल ऐसे लोगों के ड्यूटी लगाने के पीछे सरकार की एक खास रणनीति है। वह संदेश देना चाह रही है कि वह धार्मिक आस्था के महापर्व को ऐतिहासिक बनाना चाह रही है और यहां मनसा-वाचा-कर्मणा पवित्र तरीके से सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रमोट करना चाहती है।
Uttar pradesh police mahakumbh 2025 chief minister yogi adityanath order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छिंदवाड़ा के मुआरी गांव में अवैध शराब के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, बोलेरो से सड़क पर फेंकी शराब की पेटियां
Jul 28, 2026 | 08:27 AMहॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप: राउंडग्लास पंजाब का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, तमिलनाडु को 41-0 से रौंदा
Jul 28, 2026 | 08:22 AMनवभारत संपादकीय: फास्ट ट्रैक कोर्ट काफी नहीं, पेपर लीक रोकने को परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार जरूरी
Jul 28, 2026 | 08:21 AMकलवा में 50 करोड़ की खेल परियोजना शुरू, उप मुख्यमंत्री शिंदे ने रखा अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल की आधारशिला
Jul 28, 2026 | 08:21 AMBigg Boss 20 को लेकर आया बड़ा अपडेट, सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकते हैं ये बड़े चेहरें
Jul 28, 2026 | 08:20 AMअमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, जवानों के रेस्क्यू ऑपरेशन से बची 50 जानें
Jul 28, 2026 | 08:18 AMनवभारत विशेष: कम लागत, हाई टेक्नोलॉजी… वैश्विक स्पेस बाजार में भारत की बड़ी उड़ान
Jul 28, 2026 | 08:12 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














