- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bangladeshis Appeal To Yogi We Are Persecuted Give Us Indian Citizenship
CM योगी से बांग्लादेशियों ने लगाई गुहार…हम सताए हुए हैं, हमें भारत की नागरिकता दे दो
Yogi Government: यूपी में सीएए के तहत नागरिकता के लिए बांग्लादेशी 6 हिंदू परिवारों ने आवेदन किया है। इन्होंने खुद को बांग्लादेश में प्रताड़ित बताया है। कमेटी ने इनसे जरूरी सभी दस्तावेज मांगे हैं।
- Written By: रंजन कुमार

सीएम योगी और घुसपैठियों की बस्ती।
Deal With Infiltrators: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत भारत की नागरिकता पाने के लिए बांग्लादेशी 6 हिंदू परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। इन सभी ने खुद को बांग्लादेश में प्रताड़ित हिंदू बताया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गठित जिलास्तरीय नागरिकता संशोधन अधिनियम कमेटी के समक्ष इन्होंने आवेदन किया। दरअसल, मामला चंदौसी कोतवाली क्षेत्र का है।
मंगलवार शाम जिलास्तरीय कमेटी के समक्ष भारत की नागरिकता लेने के लिए यहां आवेदन करने को बांग्लादेशी हिंदू परिवार आए। बाद में 5 परिवारों के पेश होने की बात कही जा रही। उक्त आवेदन अधूरे कुछ दस्तावेज लेकर जिलास्तरीय सीएए कमेटी के समक्ष पेश हुए थे। दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए, तब कमेटी ने इन्हें मौका देते हुए कहा कि बंग्लादेशी होने के सही प्रमाण प्रस्तुत करो। उन्हें अगली तारीख पर आने की बात कहकर लौटाया है। मामले को लेकर चंदौसी नगर में काफी देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा।
जिलास्तरीय कमेटी के समक्ष पेश करना होता है दस्तावेज
सीएए कानून के तहत जिले में एक जिलास्तरीय कमेटी का गठन हुआ है। कमेटी में दो आईबी अफसर, एक तहसीलदार, एक डाक विभाग अधीक्षक समेत 6 सदस्य हैं। कमेटी 6 माह में एक बार बैठती है। प्रताड़ित बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को अपने बांग्लादेशी होने के दस्तावेज उक्त कमेटी के समक्ष पेश करने होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू
इधर, योगी सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा। योगी सरकार के इस कदम को घुसपैठियों को खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक बताया जा रहा है। प्रदेश की आतंरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने का खाका तैयार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: अवैध रूप से रहने वाले 8 बांग्लादेशियों को 9 महीनों की जेल, कल्याण कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
पात्र लोगों को ही लाभ पहुंचाने का लक्ष्य
राज्य सरकार ने एक बयान में कहा है कि सरकार ने कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के तहत घुसपैठियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। सरकार के इस कदम से जहां प्रदेश की आतंरिक सुरक्षा और सुदृढ़ होगी, वहीं प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ और पारदर्शी तरीके से मिलेगा। योगी सरकार के इस फैसले से पात्र व्यक्ति ही योजनाओं का लाभ उठा सकेगा।
Bangladeshis appeal to yogi we are persecuted give us indian citizenship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Skanda Shashthi 2026: क्यों खास है इस बार की अधिक स्कन्द षष्ठी? जानें शुभ मुहूर्त और आध्यात्मिक महत्व
May 18, 2026 | 06:39 PMIPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
May 18, 2026 | 06:38 PMभीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
May 18, 2026 | 06:38 PMधुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
May 18, 2026 | 06:37 PM“तू जानता नहीं मैं कौन हूं…” केदारनाथ जा रही महिला का खच्चर वाले पर रौब, वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 06:34 PMराजस्व मंत्री को कागज से हवा देने लगी महिला शहराध्यक्ष, इस व्यवहार पर चंद्रशेखर बावनकुले ने तुरंत लगाया ब्रेक
May 18, 2026 | 06:25 PMSummer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका
May 18, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













