

Woman Mule Owner Argument Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केदारनाथ यात्रा पर जा रही एक महिला और खच्चर मालिक के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। वीडियो में महिला खच्चर पर बैठी दिखाई देती है, जबकि सामने खड़ा खच्चर मालिक उससे बात करता नजर आता है।
हालांकि विवाद की शुरुआत कैसे हुई, यह वीडियो में साफ नहीं दिखता क्योंकि क्लिप बीच से रिकॉर्ड की गई है। लेकिन वीडियो में महिला काफी गुस्से में दिखाई देती है और लगातार सामने वाले व्यक्ति को धमकाने जैसी बातें कहती सुनाई देती है।
वायरल वीडियो में महिला कहती है, “ये तेरी गलती है… तेरे बाप का रोड है क्या?” इसके बाद वह खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहती है कि “तू जानता नहीं है मैं कौन हूं? एक कॉल पर तू अंदर हो जाएगा।” महिला वीडियो में स्थानीय SP को बुलाने की बात भी करती नजर आती है।
वहीं खच्चर मालिक शांत अंदाज में उसकी बातें सुनता दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बहस रास्ते में धक्का लगने या सिलेंडर जैसी किसी चीज के टकराने के बाद शुरू हुई थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह वीडियो X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कई लोगों ने महिला के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्रा के दौरान लोगों को संयम और सम्मान बनाए रखना चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर पद और पहचान का रौब दिखाना गलत है। इंटरनेट पर लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह के मीम्स और कमेंट्स भी शेयर कर रहे हैं।