IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी...! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ

IPL 2026 RCB: आरसीबी का आईपीएल 2026 में हालिया प्रदर्शन के देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि इस सीजन भी बेंगलुरु खिताब पर कब्जा जमाने वाली है।
Virender Sehwag's Big Statement on RCB
भुवनेश्वर कुमार और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Virender Sehwag Big Statement on RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए पूर्व बल्लेबाज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस साल भी रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा सकती है। जी हां, ये कोई और खिलाड़ी नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं।

सहवाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि जिस तरह से आरसीबी लगातार मैच खेल व जीत रही है और जो टीम में गजब का संतुलन दिखाई दे रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि इस बार भी टीम ट्रॉफी आराम से अपने नाम कर लेगी। हांलाकि बाद में वीरेंद्र सहवाग ने आरसीबी के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी जिक्र किया है। बावजूद इसके पूर्व खिलाड़ी का मानना है कि आरसीबी IPL 2026 के खिताब को अपने नाम कर लेगी।

इस बार भी ट्रॉफी RCB की ही है- वीरेंद्र सहवाग

धर्मशाला में बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बाद क्रिकबज के शो में वीरेंद्र सहवाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "चैंपियन टीम तो टॉप-2 में ही क्वालीफाई करनी चाहिए। जिस हिसाब से खेल रहे हैं वो उसे देखते हुए लगता है कि इस साल भी ट्रॉफी इन्हीं (RCB) की है।" इसके बाद उन्होंने आरसीबी के लिए आगे आने वाले मुकाबलों की चुनौतियों के बारे में भी बात की।"

सहवाग ने आरसीबी को संदेश देते हुए कहा- "RCB को टक्कर देने वाली टीम है GT। अगर वो भी टॉप-2 में खत्म करेगी तब RCB के लिए मुश्किल होगी क्योंकि गुजरात टाइटंस का भी गेंदबाजी क्रम शानदार है। इन दोनों टीमों को प्लेऑफ में भिड़ते देखकर मजा आएगा, क्योंकि उनकी बॉलिंग और बैटिंग दोनों अच्छी है। उसके टॉप-3 बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं। अहमदाबाद के मैदान पर अगर इस टीम के टॉप-3 चलते हैं तो फिर मैच खत्म कर देते हैं।"

गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को बीते रविवार 17 मई को धर्मशाला में 23 रन से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर दिया है। आरसीबी इस साल प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी है। अब तक बेंगलुरु ने IPL 2026 में कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उसने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि शेष 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सीधे तौर पर 18 अंकों के साथ आरसीबी प्लेऑफ क्वालीफाई के साथ अंक तालिक में टॉप पर है। अभी उसका एक मुकाबला शेष है।

Navbharat Live
navbharatlive.com