-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Azam Khan Expresses His 45 Year Old Relationship With Akhilesh Says Deputy Cm Post Is For Entertainment
आजम खान का छलका दर्द: अखिलेश से 45 साल पुराना नाता, बोले- डिप्टी CM पद तो सिर्फ ‘दिल बहलाने’ के लिए
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Azam Khan ने अखिलेश यादव के साथ अपने 45 साल पुराने रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि रिश्ते नहीं टूटते। साथ ही उन्होंने डिप्टी सीएम के पद को असंवैधानिक बताया और खुद पर हुए 'जुल्म' का जिक्र किया।

अखिलेश यादव और आजम खान, फोटो- सोशल मीडिया
Azam Khan Statement on Akhilesh Yadav: जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कई राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बात की। उन्होंने जहां अखिलेश यादव के साथ अपने पारिवारिक रिश्ते को अटूट बताया, वहीं खुद पर हुए मुकदमों को ‘जुल्म’ करार दिया। उन्होंने संवैधानिक पदों की हैसियत पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की।
‘अखिलेश से 45 साल पुराना नाता, रिश्ते नहीं टूटते’, ये शब्द हैं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के। आजम खान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार के साथ अपने रिश्ते पर स्पष्टीकरण दिया है। इसके साथ ही आजम ने कई बातें कही।
अखिलेश परिवार के साथ नाता लगभग 45 साल पुराना: आजम
उन्होंने कहा कि अखिलेश परिवार के साथ उनका नाता लगभग 45 साल पुराना है, और ऐसे ही रिश्ते नहीं टूट जाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब किसी से वैचारिक और ऐतिहासिक लगाव हो, तो वह रिश्ता बना रहता है। आजम खान ने यह भी बताया कि अखिलेश यादव जेल में भी कई बार उनसे मिलने आए थे, चाहे वह पिछली बार तीन साल जेल में रहे हों या हाल ही में।
सम्बंधित ख़बरें
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
कांवड़ यात्रा में गलती पड़ी भारी! पुलिस ने डीजे संचालकों और शिविर आयोजकों को दी सख्त हिदायत
Ram Mandir Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय के इस्तीफे पर होगी चर्चा
क्या फिर वनवास चले गए राम? ये AI वीडियो देख रो पड़ेंगे आप, अखिलेश यादव ने पोस्ट के जरिए सरकार को लिया आड़े हाथ
अखिलेश से नाराजगी पर क्या बोले आजम खान
उन्होंने जोर देकर कहा कि वह रिश्ते को छोड़ने में यकीन नहीं रखते, और अगर कोई उन्हें छोड़ता है तो गलती उनकी होगी, आजम खान की नहीं। उन्होंने माना कि शिकवा, शिकायत या गलतफहमी हो सकती है, लेकिन वह 45 साल के रिश्ते को नहीं छोड़ सकते। उन्होंने अखिलेश के साथ नाराजगी की मीडिया में आ रहीं बातों को निराधार बताया।
मुकद्दर में लिखा था जुल्म, अदालतों में ट्रायल फेस किया
आजम खान ने अपनी कानूनी चुनौतियों पर बात करते हुए कहा कि उनके मुकद्दर में जुल्म लिखा था। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून का सहारा लेकर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे कायम किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को नुकसान से बचाने के लिए कई आंदोलनों को होने से रोका क्योंकि उन्हें सड़कों पर नहीं, बल्कि अदालतों में ट्रायल फेस करना था।
उन्होंने यह भी कहा कि जमानत के मौके पर कपिल सिब्बल ने काफी प्रयास किए और सुप्रीम कोर्ट के जज साहब ने सभी मामलों में प्रीलिमिनरी बेल दी। हालांकि, उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई गारंटी है कि अगला मुकदमा कायम नहीं होगा। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उन्हें कोई पद मिले न मिले, उन्हें सुकून-ए-दिल मिले और दहशत की जिंदगी न मिले।
डिप्टी सीएम पद सिर्फ ‘दिल बहलाने’ के लिए
उन्होंने डिप्टी सीएम पद को लेकर कहा कि संविधान में ऐसा कोई पद नहीं है, यह तो सिर्फ दिल बहलाने के लिए बना दिया जाता है। अब आप उत्तर प्रदेश को ही देख लीजिए, वहां दो डिप्टी सीएम रहे, लेकिन बेचारे लाचार हैं, अपने विभाग में उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। रोज रोना सुनाया जाता है। क्या फायदा है? जब तक यह एक संवैधानिक पद न हो और जब तक संविधान में इसका प्रावधान शामिल न किया जाए, तब तक डिप्टी सीएम असल में कोई पद होता ही नहीं है।
यह भी पढ़ें: RSS पर बैन लगा देना चाहिए…बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, पटेल के विचारों का सम्मान है तो ऐसा करें PM-शाह
मुसलमान सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल नहीं होते: आजम
आजम खान ने इस बात को “बहुत तौहीन की बात” बताया कि मुसलमान सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल होते हैं। उन्होंने कहा कि वे खुद इस्तेमाल होने के लिए नहीं, बल्कि अपने हक के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सही नुमाइंदगी सिर्फ टोपी पहनने से नहीं होती। उन्होंने उन लोगों की आलोचना की जो अल्पसंख्यक सम्मेलनों में टोपी जेब में रखकर आते हैं, सम्मेलन के दौरान पहनते हैं, और खत्म होते ही टोपी फिर जेब में चली जाती है।
Azam khan expresses his 45 year old relationship with akhilesh says deputy cm post is for entertainment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Jul 05, 2026 | 08:40 AM‘पर्सनैलिटीज एंड लेजेंड्स ऑफ जम्मू-कश्मीर’ किताब पर मचा बवाल; पुलिस ने शुरू की बड़ी कार्रवाई
Jul 05, 2026 | 08:35 AM100 करोड़ क्लब में हो गई Welcome To The Jungle की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर
Jul 05, 2026 | 08:34 AMनागपुर में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम: दामाद ने गहरी नींद में सो रहे ससुर मेहताब सिंह को उतारा मौत के घाट
Jul 05, 2026 | 08:34 AMIND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
Jul 05, 2026 | 08:34 AMBreaking News: भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका ने ली रायपुर एम्स में आखिरी सांस, पद्म विभूषण से थी सम्मानित
Jul 05, 2026 | 08:27 AMNew Record Unlocked: अक्षर पटेल ने रचा नया रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
Jul 05, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 07:47 PM













