- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Attacks Cm Yogi Adityanath In Vidhan Parishad Riot Allegations Shankaracharya Row
‘मुख्यमंत्री जी खुद उपद्रवी थे…’, अखिलेश यादव का CM योगी पर सबसे बड़ा हमला, अब यूपी में आएगा सियासी भूचाल!
UP Politics: यूपी विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान CM योगी ने विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला किया। जिसके जवाब में अखिलेश ने कुछ ऐसा कहा जिससे यूपी में सियासी भूचाल आने वाला है...
- Written By: अभिषेक सिंह

सीएम योगी व अखिलेश यादव (डिजाइन फोटो)
Akhilesh Yadav on CM Yogi: सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला किया। उन्होंने खास तौर पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले राज्य में कानून-व्यवस्था की हालत खराब थी और ‘गुंडे और माफिया एक पैरेलल सरकार चला रहे थे।’
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उस समय ‘एक जिला, एक माफिया’ वाली स्थिति थी और राज्य की छवि अराजकता से जुड़ी थी। सीएम योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद एक उपद्रवी थे। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे 2017 से पहले के हैं। समाजवादियों ने तो उन्हें बचाया है।
अखिलेश यादव ने किया बड़ा हमला
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे और समाजवादी पार्टी ने उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दंगा, आगजनी और नफ़रत फैलाना मुख्यमंत्री की पॉलिटिकल सिस्टम का हिस्सा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा दांव, बदले हुए नियमों से तय होगी प्रधानी की किस्मत, क्या है ट्रिपल टेस्ट?
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
प्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री खुद उपद्रवी थे: अखिलेश
कन्नौज सांसद ने कहा, “मुख्यमंत्री खुद उपद्रवी थे। उनके खिलाफ जो केस दर्ज हुए हैं वे 2017 के पहले के हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें बचाया है। दंगा, आगजनी और नफरत फैलाना मुख्यमंत्री का काम रहा है। मुख्यमंत्री को शायद पता नहीं है कि जब भाजपा बन रही थी तो वह खुद को सोशलिस्ट दिखाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जेपी की तस्वीर लगाकर पूरी दुनिया को बताया कि वह हमारे सोशलिस्ट नेता हैं।”
शंकराचार्य विवाद पर साधा निशाना
अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य का रथ रोका और उनका अपमान किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य सरकार ने मणिकर्णिका घाट और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति से जुड़े मामलों में गलत कदम उठाए और सैकड़ों मंदिरों को नुकसान पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?
विधान परिषद में क्या बोले CM योगी?
CM योगी ने विधान परिषद में कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में ‘न कर्फ्यू न दंगा, यूपी में सब चंगा’ वाली स्थिति है और राज्य विकास और उत्सव की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस राज्य को कभी ‘उपद्रव प्रदेश’ कहा जाता था, वह अब ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है।
Akhilesh yadav attacks cm yogi adityanath in vidhan parishad riot allegations shankaracharya row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMMP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
May 19, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














