-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Ayodhya Ram Mandir Inauguration First Anniversary Celebration From 11 To 13 January
अयोध्या : 22 जनवरी को हुई थी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, फिर 11 जनवरी 2025 को कैसे मनाई जा रही पहली वर्षगांठ
- Written By: राहुल गोस्वामी
रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ पर भव्य तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन नए साल में आगामी 11 से 13 जनवरी 2025 के मध्य होगा।

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर
अयोध्या: जहां एक तरफ रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की पहली वर्षगांठ पर भव्य तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन नए साल में आगामी 11 से 13 जनवरी 2025 के मध्य होगा। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ हिंदू पंचांग के अनुसार अगले वर्ष 11 जनवरी को मनाई जाएगी। हालांकि, यह तो आपको भलीभांती याद होगा कि, अयोध्या में राम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह इस साल 22 जनवरी को हुआ था, तो फिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को कैसे होगी, आईए आपको श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की कही बात से यह समझाते हैं।
11 जनवरी को कैसे मन रही प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ
दरअसल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने आज संवाददाताओं को बताया कि प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को अन्य हिंदू त्योहारों की तरह ही मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी यानी 22 जनवरी 2024 को की गई थी और 2025 में यह तिथि आगामी 11 जनवरी को पड़ेगी इसलिए उस दिन से राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट प्रतिष्ठा वर्षगांठ की तैयारियों में जुट गया है।
देश की ख़बरों केलिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ‘प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम’ में शामिल हुए CM योगी, देखें आयोजन की तस्वीरें
‘…कहा था राम हैं तो राष्ट्र है और राष्ट्र है तो राम हैं’, सीएम योगी बोले- कमजोर होंगे तो अंजाम धर्मस्थल भुगतेंगे
Ram Mandir Anniversary : 4 साल से न दिन देखा..न रात, धूप देखी न बरसात, केवल एक ध्येय भव्य मंदिर बनाना है
अयोध्या : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के समारोह की जोरदार शुरुआत, PM मोदी के बाद गृहमंत्री शाह ने दी बधाई
इस बाबत चंपत राय ने बताया, “सभी हिंदू त्यौहार विशिष्ट तिथियों के अनुसार मनाए जाते हैं इसलिए रामलला की प्रतिष्ठा की वर्षगांठ भी तिथि के अनुसार ही मनाई जाएगी। राम नवमी, कृष्ण जन्माष्टमी और विवाह पंचमी जैसे त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाए जाते हैं। इसी तरह, राम मंदिर की प्रतिष्ठा की वर्षगांठ ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जाएगी। यह तिथि अगले साल 11 जनवरी को पौष शुक्ल द्वादशी को पड़ेगी।”
उन्होंने यह भी बताया कि, इस कार्यक्रम में उन संतों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्हें प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुलाया नहीं जा सका या जो किन्हीं कारणों से नहीं आ सके थे। राय के मुताबिक, राम मंदिर परिसर के अंदर और बाहर वार्षिक उत्सव में आम जनता के भाग लेने की भी व्यवस्था की गई है।
ऐसा होगा कार्यक्रम
चंपत राय ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रामलला का अभिषेक और भव्य आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में पांच अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसके अलावा दूसरा कार्यक्रम राम मंदिर परिसर के यज्ञ मंडप में होगा और तीसरा कार्यक्रम राम जन्मभूमि परिसर में तीर्थयात्री सुविधा केंद्र में होगा।
UP की ख़बरों केलिए यहां क्लिक करें
इसके साथ ही राय ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर के बाहर अंगद टीले पर आम जनता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा लेकिन मंदिर परिसर के भीतर आयोजित कार्यक्रम में केवल आमंत्रित सदस्यों को ही भाग लेने की अनुमति होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में इस साल 22 जनवरी को अयोध्या स्थित नये मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।
जानकारी दें कि, अयोध्या में ख्य मंदिर के साथ-साथ राम मंदिर परिसर में अठारह नए मंदिरों का भी निर्माण हो रहा है। इनमें दशावतार, शेषावतार, निषादराज, शबरी, अहिल्या और संत तुलसीदास को समर्पित मंदिर भी शामिल हैं, जो पूरी भव्यता के साथ बन रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ayodhya ram mandir inauguration first anniversary celebration from 11 to 13 january
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Money Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PM12 जुलाई का महाशुभ संयोग! एक ही दिन करें प्रदोष, शिवरात्रि और रविवार व्रत, मिल सकता है कई गुना पुण्यफल
Jul 11, 2026 | 11:01 PMचलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














