-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Avimukteshwarananda Formed A Religious Court In Maha Kumbh
Mahakumbh 2025: परम-धर्म संसद में योगी पर बरसे शंकराचार्य, धार्मिक न्यायालय के गठन का किया ऐलान
- Written By: Saurabh Pal
महाकुंभ 2025 इस बार कई इतिहास बनाएगा। एक तरफ धर्म संसद चल रही है, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन का ऐलान होगा। धर्म संसद कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बुलाई है। वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्म न्यायालय...

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सीएम योगी (फोटो- सोशल मीडिाय
प्रयागराजः महाकुंभ 2025 इस बार कई इतिहास बनाएगा। एक तरफ धर्म संसद चल रही है, जिसमें सनातन बोर्ड के गठन का ऐलान होगा। धर्म संसद कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने बुलाई है। वहीं दूसरी तरफ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धर्म न्यायालय का गठन किया है। इसमें सभी धार्मिक मामलों का निपटारा किया जाएगा। यदि भविष्य में ऐसा संभव हुआ सरकार ने धर्म न्यायालय को मान्यता दी तो इसके इतिहास के पहले पन्ने पर प्रयागराज का महाकुंभ होगा।
शंकराचार्य ने परम धर्म संसद में बोलते हुए कहा कि “कोई समय था जब हमारे देश में न राज्य था, न राजा। न दण्ड था न दाण्डिक न्यायाधीश। धर्म सबके जीवन में था, जिससे सारे समाज की परस्पर रक्षा हो जाती थी। समय बदला तो दुष्ट बलवानों ने निर्बलों को सताना शुरू किया। ऐसे में न्यायालयों की आवश्यकता पड़ी, राजा की आवश्यकता हुई।
इससे जनता को तात्कालिक रूप से लाभ हुआ पर धीरे-धीरे उसमें भी संवेदनशीलता की कमी आने लगी और आज वह न्याय कम और प्रोसीजर ज्यादा हो गया है। ऐसा हम नहीं उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश ने ही कहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का हुआ तबादला; तरुण गाबा बने लखनऊ के कमिश्नर
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
योगी आदित्यनाथ पर बरसे शंकराचार्य
इस दौरान उन्होंने गो हत्या व गोमांस बिक्री पर भाजपा सरकार से नाराजगी जताई। अविमुक्तेश्वरा नंद ने कहा कि हिंदुओं का वोट लेकर हिंदुओं के साथ धोखा हुआ है। जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत तब गोमांस का सबसे अधिक निर्यात हो रहा है। इसके अलावा गोमांस की वकालत करने वालों को लताड़ लगाते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जो कहते हैं कि गोमांस खाना हमारा अधिकार है। उन्हें शरिया कानून वाले देश चले जाना चाहिए।
महाकुंभ से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
‘धर्म के आवश्यक तत्व तय न करें न्यायालय’
धर्म न्यायालय को लेकर उन्होंने कहा कि देश में समय-समय पर अलग-अलग संदर्भों में विधि विशेषज्ञों ने बताया है कि संविधान की धारा 14 धारा 25 के ऊपर अधिमान नहीं पानी चाहिए। अदालतों को यह तय नहीं करना चाहिए कि धर्म के आवश्यक तत्व क्या हैं? इसेक आगे उन्होंने कहा कि न्यायलयों को धर्मिक अभ्यासों व परंपराओं में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। यदि परंपराओं और धार्मिक अभ्यासों से किसी का शोषण या कोई बुराई हो रही है तो उस मामले में न्यायलय खुलकर फैसला ले। उन्होंने लाखों धार्मिक मामले में कोर्ट में लंबित है। जबकि संविधान की धारा 26 बी के अनुसार धार्मिक क्रियाओं के सम्पादन के अधिकार में अदालतों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
कोर्ट को उपल्बध कराएगा धार्मिक विशेषज्ञ
धार्मिक न्यायालय की घोषणा करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि भारतीय न्यायालयों का भार कर करने के लिए धार्मिक न्यायालय का गठन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पर धार्मिक विशेषज्ञता उपलब्ध कराने और धार्मिक मामलों को धार्मिक गहराई के साथ निर्णीत कराने के उद्देश्य से व्यक्तिगत स्तर पर इस धार्मिक न्यायालय का गठन किया जाता है। इसके साथ उन्होंने अनुरोध किया कि परिवार न्यायालय की तर्ज पर धार्मिक न्यायालय गठन किया जाए।
Avimukteshwarananda formed a religious court in maha kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
Aug 05, 2026 | 08:31 AMक्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
Aug 05, 2026 | 07:59 AMUPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Aug 05, 2026 | 07:57 AMछत्रपति संभाजीनगर में सोना बचत योजना के नाम पर ग्राहक से 23 लाख का धोखाधड़ी, मालिक और कर्मचारी पर हुआ FIR
Aug 05, 2026 | 07:56 AMएमपी में कमजोर पड़ा मानसून: 18% कम हुई बारिश, 43 जिले औसत से पीछे, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:54 AMअभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 07:53 AMसोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
Aug 05, 2026 | 07:50 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














