-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Do These Four Yoga Asanas Daily To Combat Digestive Problems In Winter
रोजाना करें ये चार आसान योगासन, सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगी राहत
- Written By: दीपिका पाल
Yoga For Digestion : पाचन समस्याओं के लिए खानपान पर जोर देने की बात की जाती है तो वहीं पर योगासन में कई आसन है जो सेहत पर राहत देने का काम करता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने जानकारी दी है।

सर्दियों में पाचन दुरुस्त रखेंगे चार आसान योगासन (सौ.सोशल मीडिया)
Yoga For Digestion: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत को तंदुरुस्त रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन तापमान के ठंडे होने की वजह से हम पानी सही समय पर नहीं पी पाते है और खूब सारा खा लेते है जो हमारे पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। पाचन समस्याएं की वजह से पेट फूलना, गैस और असहजता जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। पाचन समस्याओं के लिए खानपान पर जोर देने की बात की जाती है तो वहीं पर योगासन में कई आसन है जो सेहत पर राहत देने का काम करता है। यहां पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा इन 4 योगासनों के बारे में बताया गया है।
रोजाना 10-15 मिनट कर सकते है आसन
यहां पर आप पाचन से जुड़ी समस्याओं पर राहत पाने के लिए अपने दैनिक जीवन के 10-15 मिनट का समय निकालकर आप योगासन कर सकते है। इन चार योगासनों में वज्रासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, पवन मुक्तासन और मार्जरी आसन का नाम शामिल है जो पेट की मांसपेशियों को मजबूती देता है और गैस निकालने में मदद करते है साथ ही वात दोष को संतुलित करने का काम करता है।
इन योगासनों को अपनाएं दैनिक जीवन में
वज्रासन:- यह एकमात्र ऐसा आसन है जो भोजन के तुरंत बाद किया जा सकता है। इसके लिए घुटनों के बल बैठें, एड़ियां नितंबों के नीचे और हाथ घुटनों पर रखें। यह पाचन को तेज करता है, अपच दूर करता है और कब्ज में राहत देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
अर्ध मत्स्येन्द्रासन:- बैठकर किया जाने वाला यह आसन रीढ़ को लचीला बनाता है और पेट के अंगों की मालिश करता है। इसके लिए एक पैर मोड़कर दूसरे के ऊपर रखें और विपरीत दिशा में मुड़ें। यह गैस, कब्ज और अपच की समस्या में विशेष लाभ देता है।
पवन मुक्तासन:- इस आसन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों घुटनों को छाती से लगाएं और सांस छोड़ते हुए दबाव डालें। यह गैस रिलीज करने वाला आसन है, जो पेट फूलने की समस्या में विशेष रूप से लाभकारी है और कब्ज में भी तुरंत आराम देता है।
ये भी पढ़ें- सुबह की ये गलती बन रही है थायराइड बढ़ने की वजह? सच्चाई जानना है जरूरी
मार्जरी आसन:- इसे कैट-काउ पोज भी कहते हैं। इसके अभ्यास के दौरान चौपाए की मुद्रा में सांस लेते हुए पीठ ऊपर उठाएं (कैट) और छोड़ते हुए नीचे झुकाएं (काउ)। यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है, पाचन सुधारता है और वात संतुलन में मदद करता है।
इन आसनों का नियमित अभ्यास सर्दियों में पाचन को दुरुस्त रखता है। शुरुआत में योग प्रशिक्षक की देखरेख में करें और किसी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर से सलाह लें।
आईएएनएस के अनुसार
Do these four yoga asanas daily to combat digestive problems in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














