- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Allahabad High Court Gave Decision Like Bombay Hc Said Touching Private Part And Cord Breaking Is Not Rape
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने दिया ‘स्किन टू स्किन’ जैसा फैसला, बोले- निजी अंग पकड़ना नाड़ा तोड़ना दुष्कर्म नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर नारायण मिश्रा ने इसे अपराध की 'तैयारी' और 'वास्तविक प्रयास' के बीच का अंतर बताया और निचली अदालत द्वारा तय किए गए गंभीर आरोप में संशोधन का आदेश दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह

इलाहाबाद हाईकोर्ट व जज राम मनोहर मिश्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
इलाहाबाद: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच के ‘स्किन टू स्किन’ जैसा एक अजीबोगरीब फैसला दिया है। जिसमें कहा गया है कि नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट को पकड़ना, उसके पायजामे का नाड़ा तोड़ना और उसे घसीटने की कोशिश करना बलात्कार या बलात्कार की कोशिश नहीं है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राम मनोहर नारायण मिश्रा ने इसे अपराध की ‘तैयारी’ और ‘वास्तविक प्रयास’ के बीच का अंतर बताया और निचली अदालत द्वारा तय किए गए गंभीर आरोप में संशोधन का आदेश दिया।
क्या है जज का आदेश?
जज ने कहा कि बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाने के लिए यह साबित करना होगा कि मामला तैयारी से परे था। तैयारी और वास्तविक प्रयास में अंतर होता है। आरोपी आकाश पर पीड़िता को पुलिया के नीचे खींचने और उसकी डोरी तोड़ने का आरोप है। इस पर जज ने कहा कि लेकिन गवाहों ने यह नहीं कहा कि इससे पीड़िता के कपड़े उतर गए। न ही यह आरोप है कि आरोपी ने ‘पेनेट्रेटिव सेक्स’ करने की कोशिश की।’
सम्बंधित ख़बरें
Pune में पूर्व सिटी इंजीनियर प्रशांत वाघमारे पर शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति की जांच फिर शुरू
नासिक भूमि घोटाला, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश, बिल्डरों पर फिलहाल कार्रवाई पर रोक
Bombay High Court: मुंबई के नाविक की मौत पर परिवार की गुहार, पार्थिव शरीर भारत लाने की मांग
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
क्या है पूरार मामला
आरोपी पवन और आकाश को कासगंज की एक अदालत ने आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पोक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत सुनवाई के लिए बुलाया था। पीड़िता के परिवार ने शिकायत की थी कि दोनों ने 2021 में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। हालांकि, राहगीरों के आ जाने पर वे भाग गए।
यह था बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला
जनवरी 2021 में बॉम्बे हाईकोर्ट की अतिरिक्त न्यायाधीश पुष्पा गनेडीवाला ने यौन उत्पीड़न के एक आरोपी को यह कहते हुए बरी कर दिया था कि नाबालिग पीड़िता के निजी अंगों को ‘त्वचा से त्वचा’ संपर्क के बिना छूना POCSO के तहत अपराध नहीं माना जा सकता। हालांकि, इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
19 नवंबर 2021 पलट दिया फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच के एक फैसले को पलटते हुए कहा कि किसी बच्चे के यौन अंगों को छूना या ‘यौन इरादे’ से शारीरिक संपर्क से जुड़ा कोई भी काम POCSO एक्ट की धारा 7 के तहत ‘यौन हमला’ माना जाएगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात इरादा है, न कि त्वचा से त्वचा का संपर्क।
Allahabad high court gave decision like bombay hc said touching private part and cord breaking is not rape
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar: रिक्शा चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर विवाद, परमिट जांच के आदेश से ड्राइवरों में नाराजगी
Apr 07, 2026 | 09:30 AMदो पश्चिमी विक्षोभों का ‘डबल अटैक’ जारी, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों के लिए आई चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
Apr 07, 2026 | 09:29 AMStock Market Crash Today: ट्रंप की धमकी से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स खुलते ही 700 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
Apr 07, 2026 | 09:27 AMअमेरिका के बाद इस देश में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे ट्रंप! बोले- मेरी जीत पक्की, मैं वहां बहुत पॉपुलर
Apr 07, 2026 | 09:24 AMChhatrapati Sambhajinagar अंडरपास बना जोखिम भरा, मनपा की आपात बैठक; त्वरित उपायों के निर्देश
Apr 07, 2026 | 09:17 AMसंभाजीनगर में लिंग जांच-गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश, डेढ़ साल से चल रहा था अवैध धंधा; तीन आरोपी गिरफ्तार
Apr 07, 2026 | 09:05 AMDharashiv में अनोखी पहल, बच्चों की पढ़ाई के लिए शाम 7-9 बजे टीवी बंद
Apr 07, 2026 | 08:56 AMवीडियो गैलरी

इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM














