-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhlaq Murder Case Surajpur Court Rejects Yogi Govt Plea Withdrawal Allahabad Hc Update
अखलाक के कातिलों को बचाना चाहते थे योगी? अदालत ने दे दिया सरकार को झटका, जानिए क्या है पूरी कहानी
- Written By: अभिषेक सिंह
Uttar Pradesh News: सूरजपुर कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए सरकार की उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें अखलाक हत्याकांड के मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई थी।

अखलाक मॉब लिंचिंग केस (डिजाइन फोटो)
Akhlaq Lynching Case: वर्ष 2015 के बहुचर्चित दादरी के बिसाहड़ा कांड में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को करारा झटका लगा है। सूरजपुर कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए सरकार की उस याचिका को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें अखलाक हत्याकांड के मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई थी।
अदालत ने सरकार की दलीलों को आधारहीन और महत्वहीन बताते हुए निरस्त कर दिया है। इस फैसले के बाद अब आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह के गंभीर मामले में केस वापस लेने का कोई भी कानूनी आधार नहीं बनता है।
कोर्ट ने दिया योगी सरकार को झटका
अदालत का यह निर्णय मृतक अखलाक के परिवार के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है, जबकि प्रशासन के लिए यह एक बड़ा झटका है। अब इस फैसले के बाद बिसाहड़ा कांड के सभी आरोपियों के खिलाफ अदालती कार्रवाई जारी रहेगी। दूसरी तरफ, पीड़ित पक्ष ने भी न्याय के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
सम्बंधित ख़बरें
PCS-2026 का नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों पर भर्ती; 27 जुलाई तक करें आवेदन
आगरा में PWD की खुली पोल! दूसरे दिन उखड़ी सड़क, पार्षद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई
चंपत राय के इस्तीफे पर पूर्णिमा कोठारी का बड़ा बयान: ‘यह राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश’
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
हाई कोर्ट पहुंची अखलाक की पत्नी
जी हां! यह मामला सिर्फ निचली अदालत तक सीमित नहीं रहा है। सरकार द्वारा केस वापस लेने के फैसले के खिलाफ मृतक मोहम्मद अखलाक की पत्नी इकरामन ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है।
अपने वकील उमर जामिन के जरिए दाखिल इस याचिका में सरकार के 26 अगस्त 2025 के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें केस वापसी की बात कही गई थी। याचिका में प्रशासनिक और न्यायिक आदेशों को रद्द करने की मांग की गई है। अब शीतकालीन अवकाश के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट की डबल बेंच इस पर सुनवाई करेगी।
क्या है अखलाक मॉब लिंचिंग केस?
यह पूरा मामला सितंबर 2015 का है, जब महज एक अफवाह की बिना पर दादरी के बिसाहड़ा गांव में एक भीड़ ने मोहम्मद अखलाक की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उस वक्त गांव में यह अफवाह फैल गई थी कि अखलाक के घर में गोमांस रखा है।
यह भी पढ़ें: BHU में 12 साल बाद लौटा ‘मुर्दा’, खुद की पेंशन रुकवाने पहुंचा दफ्तर तो मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और सांप्रदायिक तनाव चरम पर था। इस मामले में भीड़ के कई लोगों पर हत्या और दंगा भड़काने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा चल रहा है, जिसे सरकार वापस लेना चाहती थी, लेकिन कोर्ट ने इसे नामंजूर कर दिया।
Akhlaq murder case surajpur court rejects yogi govt plea withdrawal allahabad hc update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
Jun 27, 2026 | 02:17 PMजबलपुर: शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, रेलवे और MPRDC को जारी किया नोटिस
Jun 27, 2026 | 02:13 PMVadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
Jun 27, 2026 | 02:11 PM15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jun 27, 2026 | 02:11 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:10 PMशिवसेना UBT का बड़ा ऐलान, बागी सांसदों के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 51 हजार का इनाम
Jun 27, 2026 | 02:08 PMनासिक कुंभ तैयारियों को झटका, एनजीटी की पेड़ कटाई पर रोक से 10 लेन सड़क और अंडरपास परियोजनाएं प्रभावित
Jun 27, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














