-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- A Wealthy Man Ran Over Three People With His Lamborghini Then Threatened Them Learn The Full Story Of Shivam Mishra Son Of A Tobacco Businessman
रईसजादे ने लेम्बोर्गिनी से 3 लोगों को रौंदा…उल्टे लोगों को धमकाया, तंबाकू कारोबारी के बेटे का पूरा कांड पढ़ें
- Written By: रंजन कुमार
Kanpur Road Accident News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज एक रईसजादे ने अपनी लेम्बोर्गिनी कार से 3 लोगों को रौंद डाला। उसके बाउंसरों ने उल्टे वहां मौजूद लोगों को धमकाया। घटना का वीडियो वायरल है।

हादसे के बाद कार को ले जाते बाउंसर। इमेज-सोशल मीडिया
Lamborghini Accident in Kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज एक रईसजादे की बेलगाम रफ्तार और रसूख के नशे ने सड़कों पर खूनी मंजर पैदा कर दिया। शहर के एक प्रतिष्ठित तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी करोड़ों रुपए की लेम्बोर्गिनी कार को किसी खिलौने की तरह दौड़ाते हुए न केवल यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि कई जिंदगियों को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। चश्मदीदों की मानें तो कार की रफ़्तार इतनी अधिक थी कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रेव थ्री मॉल के पास की है। तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा पर आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत होकर अपनी लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार चला रहा था। इसी दौरान उसने एक बुलेट को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बुलेट पर तीन लोग सवार थे, जो टक्कर लगते ही हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद शिवम ने रुककर घायलों की मदद करने के बजाय कार की रफ़्तार और बढ़ा दी और मौके से भागने की कोशिश की। इसी आपाधापी में कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई।
बाउंसरों की बदसलूकी और जनता का गुस्सा
हादसे के वक्त शिवम की सुरक्षा के लिए पीछे एक अन्य कार में बाउंसर भी चल रहे थे। जैसे ही लेम्बोर्गिनी कार डिवाइडर से टकराई, स्थानीय लोगों और राहगीरों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने कार को घेर लिया और शीशे तोड़कर शिवम को बाहर खींच लिया। इस बीच पीछे से आए बाउंसरों ने घायल बुलेट सवारों को देखने के बजाय आम जनता से अभद्रता और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। रईसजादे के सुरक्षाकर्मियों की इस हरकत ने आग में घी डालने का काम किया और भीड़ अधिक उग्र हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
राम मंदिर केस में नेताओं की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? वीएचपी ने की बयान दर्ज करने की अपील
वर्धा को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: EOW ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, आरोपी प्रबंधक के घर से कैश और सोना जब्त
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और बस में टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, 1 की मौत, 11 लोग घायल
कानपुर में एक ब्राह्मण कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने लेंबोर्गिनी गाड़ी से कई लोगों को बेरहमी से कुचल दिया, मुझे पूरा विश्वास है कि कोलेजियम सिस्टम इसे बचा लेगा, अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेरा न्यायपालिका से विश्वास उठ जाएगा 🔥 pic.twitter.com/Y5JpLByzcd — Ravi Parmar (@raviparmarIN) February 8, 2026
यह भी पढ़ें : बदला लेने की सनक… नासिक में रईसजादे का आतंक, 16 साल के नाबालिग ने BMW से स्कूटर सवारों को कुचला
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में तीनों बुलेट सवारों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और शिवम मिश्रा को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। करोड़ों की इस कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़कों पर रसूख की नुमाइश करने वालों को कड़ा संदेश मिल सके।
A wealthy man ran over three people with his lamborghini then threatened them learn the full story of shivam mishra son of a tobacco businessman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
Jul 05, 2026 | 08:52 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
Jul 05, 2026 | 08:51 PMअंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में दिखा परिवार का प्यार, जान्हवी ने निभाई रस्म, अर्जुन संग इमोशनल पल ने जीता दिल
Jul 05, 2026 | 08:37 PMMP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप ने 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Jul 05, 2026 | 08:25 PMछत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
Jul 05, 2026 | 08:23 PMपृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
Jul 05, 2026 | 08:20 PM‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
Jul 05, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM













