- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav Slams Pm Modi Appeal Oil Gold Crisis West Asia Conflict
वोट मिलते ही भाजपा…पीएम मोदी की अपील पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- चुनाव खत्म होते ही याद आया संकट
Oil and Gold Crisis India: पीएम मोदी की तेल कम उपयोग करने और सोने न खरीदने की अपील पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला। बोले चुनाव खत्म होते ही संकट याद आया, भाजपा की नियत में खोट है।
- Written By: अमन मौर्या

अखिलेश यादव और नरेंद्र मोदी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Akhilesh Yadav Slams PM Modi Appeal: पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-अमेरिका संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम तेल इस्तेमाल करने, वर्क फ्रॉम होम, कम विदेशी यात्राएं और सोने की कम खरीदारी के लिए लोगों से अपील की। प्रधानमंत्री के इस अपील पर देशभर से विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील पर तंज कसते हुए कहा, चुनाव खत्म होते ही पीएम को संकट याद आ गया। साथ ही उन्होंने भाजपा को संकट का दूसरा नाम दिया।
इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो पांच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का रुपया पातालोन्मुखी हो गया है।
सोना न खरीदने की अपील भाजपाइयों से हो
सोना न खरीदने की अपील जनता से नहीं भाजपाइयों को अपने भ्रष्ट लोगों से करनी चाहिए, क्योंकि जनता तो वैसे भी 1.5 लाख तोले का सोना नहीं खरीद पा रही है। भाजपाई ही अपनी काली कमाई का स्वर्णीकरण करने में लगे हैं। हमारी बात गलत लग रही हो तो लखनऊ से लेकर गोरखपुर तक पता कर लीजिए या अहमदाबाद से लेकर गुवाहाटी तक।
सम्बंधित ख़बरें
सोमनाथ के आंगन में ‘अमृत महोत्सव’, प्रधानमंत्री मोदी ने किया कुंभाभिषेक, 75 साल के गौरवशाली सफर के बने साक्षी
माखनलाल सरकार की इच्छा पूरी करेंगे पीएम मोदी! बोले- ईमानदारी का मिला फल, कर दी ये बड़ी अपील
अमृत महोत्सव से महकेगी सोमनाथ नगरी… 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी
सूटकेस में भरकर तेहरान भेजी गई रकम! ईरान युद्ध के बीच फिर ओबामा पर भड़के ट्रंप, कहा- वो बेवकूफ और कमजोर पर…
पाबंदियां चुनाव बाद ही क्यों याद आईं?
वैसे सारी पाबंदियां चुनाव के बाद ही क्यों याद आईं है? भाजपाइयों ने चुनाव में जो हजारों चार्टर हवाई यात्राएं करीं वो क्या पानी से उड़ रहीं थीं? वो क्या होटलों में नहीं ठहर रहे थे या सिलेंडर की फोटो लगाकर खाना बनाकर खा रहे थे? भाजपाइयों ने चुनाव में ही वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से ही प्रचार क्यों नहीं किया? सारी पाबंदियां जनता के लिए ही हैं क्या?
चुनाव ख़त्म होते ही, ‘संकट’ याद आ गया! दरअसल देश के लिए ‘संकट’ सिर्फ़ एक है और उसका नाम है : ‘भाजपा’ इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़ीं तो ‘पंच ट्रिलियन डॉलर की जुमलाई अर्थव्यवस्था’ कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह छूट गयी है। डॉलर आसमान छू रहा है और देश का… pic.twitter.com/2f8utdxbLR — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 11, 2026
इस तरह की अपील से तो व्यापार-कारोबार-बाजार में मंदी या महंगाई की आशंका की वजह से डर के साथ घबराहट, बेचैनी, निराशा फैल जाएगी। सरकार का काम अपने अकूत संसाधनों का सदुपयोग करके आपातकालीन हालातों से उबारना होता है, भय या अफरातफरी फैलाना नहीं।
अपनी नाकामी स्वीकार करे बीजेपी
प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा, अगर सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो भाजपाई अपनी नाकामी स्वीकार करें, देश को बर्बाद न करें। वैसे भी इन हालातों की असली वजह विदेश नीति के मामले में देश की परंपरागत गुट निरपेक्षता की नीति से भाजपा सरकार का हटकर कुछ गुटों के पीछे, कुछ खास वजहों और दबावों की वजह से चलना है। इसका खामियाजा देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी और मंदी की मार के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
किसान-मजदूर से लेकर हर युवा, हर गृहिणी, नौकरीपेशा, पेशेवर, कारोबारी मतलब हर कोई इसकी चपेट में आ गया है। सच तो ये है कि भाजपा विदेश नीति और गृह नीति दोनों में फेल हो गयी है। ये अपील भाजपा सरकार की अपनी असफलता की स्वीकारोक्ति है। दरअसल वोट मिलते ही भाजपा का खोट सामने आ गया।
ये भी पढ़ें- एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
चुनावी राजनीति हुई प्रदूषित
भाजपाइयों ने चुनावी घपलों से राजनीति को प्रदूषित कर दिया है; नफरत फैला कर समाज के सौहार्द को बर्बाद कर दिया है। अपने चाल-चलन से भाजपाइयों ने संस्कृति-संस्कार को कलुषित कर दिया है। साधु-संतो पर प्रहार और आरोप लगाकर धर्म तक को नहीं छोड़ा है और अब अर्थव्यवस्था का रोना रो रहे हैं। इस तरह तो सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक हर क्षेत्र में भाजपा ने देश का बंटाधार कर दिया है।
इस अपील के बाद देश की जनता में अचानक आक्रोश का जो उबाल आया है। उसका प्रबंधन भाजपा किसी चुनावी-जुगाड़ की तरह नहीं कर पाएगी, अब भाजपा हमेशा के लिए जाएगी। देश कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा
Akhilesh yadav slams pm modi appeal oil gold crisis west asia conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वोट मिलते ही भाजपा…पीएम मोदी की अपील पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- चुनाव खत्म होते ही याद आया संकट
May 11, 2026 | 11:40 AMनागपुर में गर्मी के बीच जलसंकट गहराया, 86 आरओ प्लांट बंद; शुद्ध पानी को तरसे ग्रामीण
May 11, 2026 | 11:36 AMतेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
May 11, 2026 | 11:35 AMसावधान! 2 बार से ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़े तो हमेशा के लिए रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, चंद्रपुर में कार्रवाई
May 11, 2026 | 11:32 AMभाईंदर के समुद्री क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, ओएनजीसी प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा इंतजामों की कमी से मछुआरों में डर
May 11, 2026 | 11:27 AMसोमनाथ के आंगन में ‘अमृत महोत्सव’, प्रधानमंत्री मोदी ने किया कुंभाभिषेक, 75 साल के गौरवशाली सफर के बने साक्षी
May 11, 2026 | 11:24 AMनकली हल्दी ने उड़ाए होश: शादी में रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन बीमार, वेंटिलेटर पर एक मरीज, सावधान रहें
May 11, 2026 | 11:20 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM













