नासिक में मानसून टास्क फोर्स सक्रिय, 6 विभागों में 15 सदस्यीय टीमें जलभराव और गड्ढों पर करेंगी त्वरित कार्रवाई

Nashik Civic Issues: नासिक मनपा ने मानसून की चुनौतियों से निपटने के लिए 'टास्क फोर्स' तैनात की है। आयुक्त मनीषा खत्री के नेतृत्व में 6 विभागों में सड़कों और नालों की युद्धस्तर पर सफाई शुरू।
Nashik NMC has activated a 'Monsoon Task Force' to tackle waterlogging and broken roads. Under Commissioner Manisha Khatri, war-footing work began across 6 divisions.
नासिक मनपा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Municipal Corporation: मानसून के दौरान नागरिकों को होने वाली जलभराव, टूटी सड़कों और अन्य नागरिक समस्याओं से बचाने के लिए नासिकमहानगरपालिका ने कमर कस ली है। प्रशासन ने शहर में एक महत्वाकांक्षी 'मानसून टास्क फोर्स' को सक्रिय कर दिया है, जो 26 जून से युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य मानसून की चुनौतियों का समय रहते निराकरण करना है।

त्रि-स्तरीय रणनीति और वार्डवार तैनाती

मनपा ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित कर एक त्रि-स्तरीय कार्ययोजना बनाई है। शहर के सभी छह विभागों-पंचवटी, नासिकपूर्व, नासिकपश्चिम, नासिक रोड, नवीन नासिकऔर सातपुर- में विशेष दल तैनात किए गए हैं। वार्डवार नियुक्तिः प्रत्येक विभाग के लिए एक-एक विशेष दल नियुक्त किया गया है।

  • प्रतिनिधियों की भूमिकाः स्थानीय नगरसेवक समस्याओं की जानकारी सीधे टास्क फोर्स को देंगे, जिससे कार्रवाई में देरी न हो।  प्रत्येक वार्ड में लगातार चार दिनों तक सघन सफाई और मरम्मत अभियान चलाया जाएगा। एक वार्ड का कार्य पूरा होते ही दल अगले वार्ड में स्थानांतरित हो जाएगा।
  • टास्क फोर्स की कार्यप्रणाली दल संरचनाः 15 सदस्यीय टीम (तकनीकी और सफाई विशेषज्ञ)।
  • उपकरणः जेसीबी, टिप्पर, क्रेन और तकनीकी गियर। समयसीमाः प्रत्येक वार्ड के लिए 4 दिन का विशेष सघन अभियान।

टास्क फोर्स के पास अत्याधुनिक संसाधन

प्रत्येक दल में 15 अनुभवी सदस्यों की टीम तैनात है, जो जेसीबी, टिप्पर, क्रेन और अन्य आधुनिक तकनीकी उपकरणों से सुसज्जित है। इनकी मुख्य जिम्मेदारियां निम्नलिखित हैं

  • नालों की सफाई: सीवर लाइनों और नालों की रुकावटों को हटाना।
  • जलापूर्तिः पाइपलाइन लीकेज और जलापूर्ति संबंधी समस्याओं का त्वरित सुधार।
  • सड़क प्रबंधनः जलभराव वाले स्थानों का प्रबंधन और गड्डों को भरना।
  • आपदा प्रबंधनः खतरनाक पेड़ों की शाखाओं की समय पर छंटाई ताकि जान-माल की हानि न हो।

अभियान की औपचारिक शुरुआत प्रभाग क्रमांक -7 से

इस अभियान की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को प्रभाग क्रमांक 7 से की गई। मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर जलभराव, कचरा जमाव और जाम नालियों की समीक्षा की। दौरे के दौरान जहां भी अतिक्रमण पाया गया, वहां तत्काल कार्रवाई की गई। इस निरीक्षण के दौरान मनपा के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप चौधरी, उपायुक्त सुवर्णा दखणे, पश्चिम प्रभाग सभापति सुरेश अण्णा पाटील, उपअभियंता (निर्माण) निलेश साळी, विभागीय अधिकारी चंदन घुगे, कनिष्ठ अभियंता राकेश पवार, विभागीय स्वच्छता निरीक्षक राजू गायकवाड़, राजेंद्र शिंदे, केतकी चौधरी, मनीषा शिंदे, प्रभू रघुवीर अधिकारी, त्र्यंबक खैरनार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नासिक महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने बाताया की बारिश के दौरान समस्याएं उत्पन्न होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पहले से रोकने पर महानगरपालिका का विशेष ध्यान है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के समन्वय से प्रत्येक वार्ड में सीधे काम किए जाएंगे। नागरिक अपने क्षेत्र की समस्याएं संबंधित नगरसेवकों को अवगत कराएं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com