-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Cm Wrote Yogi Ki Paati On National Technology Day
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
UP CM Yogi ki Paati: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर प्रदेश के लोगों के नाम एक चिट्ठी लिखी। सीएम योगी ने 'योगी की पाती' में ढेरों बातें कही हैं।

योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
National Technology Day: सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1998 के ‘ऑपरेशन शक्ति’ की उपलब्धियां याद करते हुए तकनीक को आत्मनिर्भरता का आधार बताया। सीएम ने एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, क्वांटम और स्टार्टअप्स के माध्यम से उत्तर प्रदेश को ‘डीप टेक कैपिटल’ बनाने तथा युवाओं से नवाचार अपनाने की अपील की।
सीएम योगी ने कहा, “हर वर्ष 11 मई को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ मनाया जाता है। यह तिथि यूं ही नहीं चुनी गई। वर्ष 1998 में इसी दिन पोखरण में ‘ऑपरेशन शक्ति’ के अंतर्गत भारत ने तीन सफल परमाणु परीक्षण कर विश्व को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, तकनीकी आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सामर्थ्य का बोध कराया। इसी दिन स्वदेशी विमान ‘हंस-3’ ने सफल उड़ान भरी, तो स्वदेशी ‘त्रिशूल’ मिसाइल का परीक्षण भी हुआ। तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है।”
शुभांशु शुक्ला का भी किया जिक्र
सीएम योगी ने लिखा, “प्रदेश सरकार इसी मंत्र पर आगे बढ़ रही है। आज तकनीक प्रयोगशाला से निकलकर खेत-खलिहान तक पहुंच गई है। इससे जनजीवन सुगम हुआ है। डीबीटी के माध्यम से पैसे हस्तांतरित हो रहे हैं। आज ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा इसी तकनीक का प्रतिफल है। उत्तर प्रदेश के सपूत शुभांशु शुक्ला ने गत वर्ष सफल अंतरिक्ष उड़ान से 140 करोड़ भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा किया, तो यह तकनीक का ही चमत्कार है। इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
खुद को हिंदू मानने से इनकार से लेकर सपा में टूट के दावे तक, किस विचारधारा की राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर?
‘अगर सपा से बागी हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा’, ओपी राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का पलटवार
नवभारत विशेष: अयोध्या राम मंदिर दान पात्र में महाघोटाला, कोई हिंदू माफ नहीं करेगा
केशव प्रसाद की PC के बाद काजू-बादाम की प्लेटों पर टूटे भाजपा कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यूपी में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में हो रहे ढेरों काम: सीएम
उन्होंने कहा, “सशक्त युवा प्रदेश की समृद्धि का आधार हैं। इसी के दृष्टिगत रोबोटिक्स और एआई मिशन शुरू किए गए। डेटा सेंटर क्लस्टर की कार्यवाही गतिमान है। सरकार ‘टेक युवा-समर्थ युवा’ योजना के माध्यम से युवाओं को आधुनिकतम प्रशिक्षण सुनिश्चित कर रही है। ‘इनोवेट इन यूपी, स्केल फॉर द वर्ल्ड के मूलमंत्र के साथ हमारी सरकार ड्रोन, क्वांटम, ग्रीन हाइड्रोजन एवं मेड-टेक के क्षेत्र में प्रगति करते हुए यूपी को देश का ‘डीप टेक कैपिटल’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीक आधारित विकास की इस यात्रा में उत्तर प्रदेश आज आईटी पार्क, स्टार्टअप्स और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। यहां ब्रह्मोस मिसाइल तक बन रही है।”
यह भी पढ़ें: अमृत महोत्सव से महकेगी सोमनाथ नगरी… 11 तीर्थों के पवित्र जल से होगा कुंभाभिषेकम, पीएम मोदी बनेंगे साक्षी
युवाओं से सीएम योगी की अपील
सीएम योगी ने कहा, “मेरे युवा साथियों, कुछ बातें मैं विशेष रूप से आपसे कहना चाहता हूं। तकनीक समय की तरह है। तकनीक के साथ नहीं चलना, समय से पिछड़ जाना है। तकनीक के साथ चलने का अर्थ सुदृढ़ वर्तमान एवं स्वर्णिम भविष्य की दिशा में अग्रसर होना है। नवीनतम तकनीक सीखें, नवाचार अपनाएं एवं आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
IANS इनपुट के साथ
Up cm wrote yogi ki paati on national technology day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में CM फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक, इचलकरंजी की स्थायी जलापूर्ति पर जल्द होगा निर्णय
Jun 18, 2026 | 10:38 PMब्रिटिश टूरिस्ट ने तोड़ी भारत को लेकर बनी धारणाएं, चेन्नई के मरीना बीच की सफाई देख रह गया हैरान
Jun 18, 2026 | 10:33 PMWest Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
Jun 18, 2026 | 10:29 PMजयपुर की घेराबंदी में ठाकरे के 6 बागी सांसद; संजय राउत की खुली चेतावनी बोले- सिर्फ आधे घंटे के लिए ED दे दो…
Jun 18, 2026 | 10:28 PMमहाकाल के दर पर VIP कल्चर हावी! अक्षय आनंद के गर्भगृह वाली सोशल मीडिया पोस्ट से छिड़ी बहस; जानें पूरा मामला
Jun 18, 2026 | 10:28 PMगर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PMसपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM














