एक साल तक ना खरीदें सोना...दुनिया भर में आर्थिक संकट पर PM मोदी के अपील की 10 बड़ी बातें

PM Modi Appeal: पश्चिम एशिया में जारी संकट और वैश्विक अनिश्चितता के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए पेट्रोल और डीजल बचाने को कहा है।
pm modi
PM मोदी (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi on Petrol Diesel: हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से एक साल तक सोने की खरीद ना करने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक संकट के बीच विदेशी मुद्रा बचाने पर भी जोर देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ये भी कहा कि हमें तेल बचाने पर भी जोर देना होगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले, जब भी कोई संकट या युद्ध होता था, तो लोग राष्ट्रहित में सोना दान करते थे। पीएम मोदी ने कहा कि आज, दान की कोई आवश्यकता नहीं है। लेकिन राष्ट्र के हित में, हमें ये फैसला करना चाहिए कि पूरे एक साल तक, चाहे घर में कोई भी समारोह या कार्यक्रम क्यों न हो, हम सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगे।

पीएम मोदी के अपील की 10 बड़ी बातें

  • पीएम मोदी ने कहा कि पड़ोस में चल रहे युद्ध का भारत समेत पूरी दुनिया पर गंभीर असर पड़ा है और उन्होंने इससे बचने के लिए अपील की है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास पर्याप्त तेल संसाधन नहीं, सप्लाई चेन बाधित होने के कारण मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने तेल बचाने की अपील की है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बोझ उठा रही है। आम नागरिकों पर भार न पड़े, इसके लिए सरकार खुद आर्थिक दबाव झेल रही है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि ईंधन बचत का संकल्प लेना होगा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल का उपयोग सीमित करने की अपील भी की।
  • पीएम मोदी ने अपने बयान में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर जोर दिया। उन्होंने कहाकि जहां मेट्रो उपलब्ध हो, वहीं उसका उपयोग करें।
  • पीएम मोदी ने कार पूलिंग को बढ़ावा देने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि निजी वाहन जरूरी हो तो साथ में ज्यादा लोगों को लेकर चलें।
  • प्रधानमंत्री ने विदेश यात्रा टालने की भी अपील की। एक साल तक विदेश घूमने और शादियों में जाने से बचें, देश में ही पर्यटन करें।
  • पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अनावश्यक खर्च कम कर देश की आर्थिक मजबूती में योगदान दें।
  • पीएम मोदी ने सोना खरीदने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक साल तक सोने की खरीदारी न करने का संकल्प लें।
  • पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता पर बल देने की बात की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदमों से दूरी बनाएं जो भारत को आत्मनिर्भर बनने से रोकते हैं।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत आज सुधार एक्सप्रेस पर सवार है और आधुनिक बुनियादी ढांचा भी तैयार कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वो तेलंगाना के हर परिवार को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि केंद्र सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए और तेजी से काम करती रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com