ममता के बाद अखिलेश और भगवंत मान की बारी, बंगाल फतह के बाद इन 7 राज्यों पर BJP की नजर; ये है 'मास्टरप्लान'

BJP Eye On 2027 Election: भाजपा के करीबी सूत्रों का कहना है कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को काफी नुकसान हुआ था, जिसको लेकर पार्टी अभी से ही अपनी कमजोरियों पर काम करना शुरू कर दिया है।
pm modi and nitin nabin at bjp headquarter
पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Eyes On Assembly Elections 2027: असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद अब भाजपा की निगाहें 2027 में होने वाले सात राज्यों की विधानसभा चुनावों पर है। ये सात राज्य गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश हैं। इन सात राज्यों में से पांच- गुजरात, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में भाजपा की सरकार हैं। वहीं, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ऐसे दो राज्य हैं जहां बीजेपी सरकार में नहीं है। एक तरह जहां दूसरी पार्टियां चुनावी सुगबुगाहट का इंतजार कर रही हैं। वहीं, भाजपा पहले से ही इन चुनावी राज्यों में अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आगामी चुनावों के अपनी रणनीतियों को जमीनी स्तर पर उतारना शुरू कर दिए हैं। पार्टी के एक सीनियर नेता के मुताबिक, पांच राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी का ध्यान अगले साल यानी की 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा। कुछ स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिन्हें अब और रफ्तार दिया जाएगा।

भाजपा के लिए पंजाब बड़ी चुनौती!

भाजपा अध्यक्ष नबीन गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा कर कई अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की है। अब वह जल्द उत्तराखंड कौ दौरा करेंगे, जहां अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। भाजपा नेताओं का ऐसा कहना है कि हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं दिख रही है। हालांकि, उनका ऐसा मानना है कि पार्टी के लिए पंजाब में सबसे बड़ी समस्या आने वाली है, जहां फिलहाल भगवा पार्टी की मजबूत जनाधार नहीं है। भाजपा नेताओं ने कहा कि इसलिए वह पंजाब पर ज्यादा फोकस नहीं कर रहे हैं। हालांकि, आम आदमी में टूट के बाद सात राज्यसभा सांसदों को भाजपा में शामिल होने से पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को कुछ फायदा मिल सकता है।

2027 में इन राज्यों में विधानसभा चुनाव

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • गुजरात
  • मणिपुर
  • गोवा
  • पंजाब

यूपी को लेकर क्यों सचेत हुई भाजपा?

भाजपा के करीबी सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को काफी नुकसान हुआ था, जिसको लेकर पार्टी अभी से ही अपनी कमजोरियों पर काम करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं को अभी से ही चुनावी अभियान में जमीनी स्तर पर उतरने के लिए सख्त संदेश दे दिया गया है। गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकायों चुनाव में बीजेपी को मिली शानदार जीसे पार्टी को विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी वह बेहतर नतीजे हासिल करेगी। हालांकि, आम आदमी पार्टी यहां भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

2024 लोकसभा चुनाव में यूपी के नतीजे

पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी के अंदर भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। जहां कुल 75 सीटों पर लड़ते हुए बीजेपी केवल 37 सीटें ही जीत सकी, जो 2019 मिले कुल सीटों से 29 सीटें कम हैं। वहीं, इस चुनाव में अखिलेश की नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने 62 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 37 सीटें जीती, जो कि 2029 के 5 पांच सीटों से 32 सीटें अधिक हैं।

(2027 विधानसभा चुनाव पर भाजपा की नजर)

'PM मोदी पर जनता का अटूट विश्वास'

सोमवार, (4 मई, 2026) को एक केंद्रशासित प्रदेश और 4 राज्यों के चुनावी नतीजे के बाद भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन नबीन ने कहा कि चुनावी नतीजे इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि देश की की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लीडरशिप में अटूट विश्वास बनाए हुए है।

'गंगोत्री से गंगासागर तक NDA'

उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक एनडीए-भाजपा की सरकार बन रही है। यह केवल भौगोलिक विस्तार नहीं, बल्कि हमारे नेतृत्व दृष्टि में लोगों के विश्वास का विस्तार है। नबीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ आने वाले समय की तैयारियों में जुट चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com