- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Akhilesh Yadav And Ajay Rai Called Yogis 8 Year Tenure Useless
सीएम योगी के दावों का सपा और कांग्रेस ने निकाली हवा, अखिलेश बोले-बर्बाद कर दिया; अजय राय ने कहा- झूठ का पुलिंदा
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा तो वहीं अखिलेश यादव और अजय राय ने कहा भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया।
- Written By: Saurabh Pal

अजय राय और अखिलेश यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
लखनऊः उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर लखनऊ में सरकार द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। वहीं केशव ने तो बसपा, कांग्रेस और सपा के सियासी भविष्य को लेकर भविष्यवाणी तक कर दी। उन्होंने कहा कि 2047 तक यूपी में भाजपा की सरकार रहेगी।
वहीं इस सरकारी जश्न पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पलटवार आया है। सपा सुप्रीमो ने कहा कि 8 साल की खुशियां क्या मनाना जब उत्तर प्रदेश ही बर्बाद कर दिया, जहां सीएम प्रेस वर्ता कर रहे हैं उसी शहर में ऑटो में महिला के साथ लूट, बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। सरकार बेहतर कानून व्यवस्था की बात साबित करने के लिए एनकाउंटर कर दिया गया। ये बात राजधानी लखनऊ की है।
VIDEO | On UP government celebrating 8 years of rule, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) says, “He (Yogi Adityanath) has worsened Uttar Pradesh. A lady was looted, raped, and killed in the city where he is doing the press conference. To make the law and order… pic.twitter.com/dkrWQ75Z8y — Press Trust of India (@PTI_News) March 24, 2025
दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह पूरी सरकार विफल रही है। ये आठ साल झूठ का पुलिंदा साबित हुए हैं। जब इनके अपने मंत्री संजय निषाद अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का शोषण करते हैं, तो आठ सफल वर्षों का दावा करने वाली यह सरकार क्या न्याय दिला पाएगी? इस सरकार के एक मंत्री के उत्पीड़न से एक समर्पित निषाद आत्महत्या कर लेता है, ऐसी सरकार न्याय कैसे दिला पाएगी? यह पूरी तरह विफल रही है। अगर इस सरकार में जरा भी ईमानदारी है, अगर वे दावा करते हैं कि ये आठ साल सफल रहे हैं, तो मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे धर्मात्मा निषाद को तत्काल न्याय दिलाएं। संजय निषाद के खिलाफ कार्रवाई करें, उन्हें बर्खास्त करें और जेल भेजें।
सम्बंधित ख़बरें
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
Lucknow, UP: State Congress President Ajay Rai says, “This entire government has failed. These eight years have been nothing but a bundle of lies. When their own minister, Sanjay Nishad, exploits his own party workers, what justice can this government, which boasts of eight… pic.twitter.com/4noKHy9jHp — IANS (@ians_india) March 24, 2025
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीएम योगी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- यूपी ने अराजकता का तांडव देखा और झेला है। दंगों के माध्यम से अपनी बिगड़ती हुई अर्थव्यवस्था को भी देखा था। प्रदेश वही है, तंत्र भी वही है। सिर्फ सरकार बदलने से व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है? यह 8 सालों में यूपी की जनता ने महसूस किया।
Akhilesh yadav and ajay rai called yogis 8 year tenure useless
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कोलकाता पुलिस भी जिसके नाम से खाती थी खौफ, ED ने 10 घंटे की छापेमारी में ढहाया डॉन सोना पप्पू का साम्राज्य?
May 18, 2026 | 10:39 PMजिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
May 18, 2026 | 10:37 PMBJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
May 18, 2026 | 10:28 PMसंभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
May 18, 2026 | 10:17 PMजल्द खत्म होगी महंगी तेल की टेंशन…ईरान और अमेरिका के बीच हुआ वो समझौता, भारत को मिलेगा सीधा फायदा
May 18, 2026 | 10:12 PMMP SI भर्ती परिक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर के लिए शॉर्टलिस्ट; 473 महिलाओं ने मारी बाजी
May 18, 2026 | 10:10 PMSRA सीधे आपके द्वार! धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए डॉ. महेंद्र कल्याणकर की नई पहल
May 18, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












