- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra Road Accident Five Family Members Died And Four Injured
आगरा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
Agra Road Accident: जानकारी के मुताबिक मृतकों में पति-पत्नी, बेटी, पिता और ड्राइवर शामिल है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला

आगरा में भीषण सड़क हादसा (Image- Social Media)
Agra Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो में सवार लोग कैला देवी मंदिर का दर्शन करके लौट रहे थे। रास्ते में अचानक बोलेरो पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में पति-पत्नी, बेटी, पिता और ड्राइवर शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यह दर्दनाक हादसा थाना चित्राहट क्षेत्र में हुआ।
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
घटना के समय परिवार दो गाड़ियों में यात्रा कर रहा था। सभी लोग राजस्थान के करौली स्थित कैला देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। पुलिस के अनुसार, हादसे का कारण चालक की झपकी आना हो सकता है। मृतक परिवार इटावा और औरेया के निवासी थे।
सम्बंधित ख़बरें
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
हैंडपंप पर पानी पिया तो दलित बाप-बेटे से चटवाया थूक, जूते में पिलाया पानी! निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
आजम खान दोषी करार: रामपुर अदालत का बड़ा फैसला, तनखइया वाले विवादित बयान में बढ़ी मुश्किलें, 2 साल की सजा
घायलों का इलाज जारी
मृतकों में इटावा के नगला बर थाना क्षेत्र के इकदिल निवासी पूर्व फौजी कामता प्रसाद, उनके छोटे बेटे देवेंद्र, पुत्रवधू सीमा, औरेया के प्रतापपुरा निवासी धेवते ऋषि, पुत्र चरन सिंह और 3 साल की अराध्या शामिल थे। घायल होने वालों में देवेंद्र का बेटा आदित्य, भाई दीपक की बेटी रोशनी और बेटा ऋषभ शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- मंदिरों की रेकी कर भेजते थे फोटो! यूपी ATS ने खोले पाकिस्तानी कनेक्शन के तार, दो युवक गिरफ्तार
घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शीशा तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और मदद की। यह हादसा बहुत ही दुखद है, और अब यूपी पुलिस इस घटना की पूरी जांच कर रही है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।
Agra road accident five family members died and four injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
May 17, 2026 | 08:21 PMराकांपा का अंदरूनी लेटर वॉर बना जीशान सिद्दीकी के लिए काल, क्या सुनेत्रा पवार की एक गलती से छिन जाएगी विधायकी?
May 17, 2026 | 08:11 PMउपमुख्यमंत्री पद के इस्तेमाल को वकील ने बताया असंवैधानिक, राज्यपाल को भेजा दूसरा शिकायती पत्र
May 17, 2026 | 07:56 PMसिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
May 17, 2026 | 07:45 PMमांगे 100 मिले 500, मांगे 400 तो निकले 2000! वसई के ATM में आया खजाना उगलने वाला फॉल्ट, पैसे लूटने उमड़ी भीड़
May 17, 2026 | 07:37 PMIPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
May 17, 2026 | 07:23 PMशाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
May 17, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














