IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत

RCB vs PBKS: आरसीबी ने धर्मशाला में पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। आरसीबी के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब 20 ओवर में 199 रन बना सकी।
RCB becomes the first team to reach the playoffs in IPL 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

RCB in IPL 2026 Playoff: धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 61वां मुकाबला खेला गया। आरसीबी इस मैच में PBKS को 23 रनों से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन चुकी है। दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में अपना लगातार छठा मुकाबला हार चुकी है। इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS के सामने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना सकी। इस हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मैच को 23 रन से अपने नाम कर लिया।

विराट कोहली ने RCB की पारी संभाली

धर्मशाला में आरसीबी को तीसरे ओवर के दौरान 21 रन में जैकब बैथल के रूप में पहला झटका लगा। बैथल को 11 रन पर हरप्रीत बरार ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पाडिक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 76 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 10वें ओवर में पाडिक्कल 45 रन पर हरप्रीत बरार का शिकार बने।

विराट कोहली ने बनाए 58 रन

पाडिक्कल के बाद विराट कोहली ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद में 60 रन की पार्टनशिप की। फिर विराट कोहली 37 गेंदों में 58 रन की पारी खेलकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। कोहली की इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

वेंकटेश अय्यर ने खेली 73 रन की विस्फोटक पारी

विराट कोहली के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर ने आरसीबी की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला। उन्होंने चौथे विकेट के लिए टिम डेविड के साथ मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में 65 रन की अहम साझेदारी की। वेंकटेश ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन की नाबाद पारी खेली। महज 40 गेंदों में बनाए गए इतने रनों के लिए वेंकटेश ने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं, टिम डेविड ने 12 गेंदों में 233 के स्ट्राइक रेट के साथ 28 रन बनाए।

आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। यही कारण रहा कि आरसीबी मुकाबले में 200+ स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। लॉकी फर्ग्युसन और युजवेंद्र चहल ने 14-14 की इकोनॉमी से रन लुटाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 10 की इकोनॉमी से रन दिए। यदि विकेट की बात करें तो हरप्रीत बरार ने 2 और अर्शदीप सिंह व युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

प्लॉप रहे बल्लेबाज पंजाब किंग्स के बल्लेबाज

आरसीबी के गेंदबाजों के सामने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप नजर आए। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे स्टार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। प्रियांश आर्या शुरुआत में ही शून्य के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 2 तो कप्तान श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहीं से पंजाब किंग्स की मुकाबले में पीछे रह गया।

पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 56 रन की अर्धशतकीय पारी शशांक सिंह ने खेली। वहीं, मार्कस स्टाइनिस और कूपर कोनोली ने 37-37 तो सूर्यांश शेडगे ने 35 रन बनाए।

रासिक सलाम डार ने झटके 3 विकेट

आरसीबी के लिए रासिक सलाम डार ने पंजाब किंग्स के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट मिले। दूसरी तरफ जोश हेडलवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com