मेरठ में दो गुटो में मारपीट (फोटो- सोशल मीडिया)
मेरठः उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में लिस्टेड मेरठ में नमाज अदा करने के बाद बवाल हो गया। दो पक्षों में नामज पढ़ने के बाद भिड़ंत हो गई। एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाईं। दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। इस विवाद में दोनों पक्षों के लोग मुस्लिम समुदाय से हैं।
दोनों गुटों में चल रही हिंसक झड़प को कुछ महिलाएं शांत कराने की कोशिश करती हुई दिखाईं दी। इसके साथ ही हमले से अपनों को बचाती दिखी। इस दौरान गोली चलाने की भी बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह से शांत कराया है। घटना सिवाल खास में हुई।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सड़क दो अधेड़ उम्र के व्यक्तियों को सड़क पर गिराकर कुछ लोग पीट रहे हैं। वहीं दर्जनों लोग लट्ठ ताने हुए घटनास्थल की तरफ बढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना कस्बा सिवालखास में ईद की नामज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग फतिया पढ़ने के लिए नहर वाले कब्रिस्तान पर जमा हुए थे। इस दौरान दोनों पक्षों में एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और कहासुनी एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि पहले हाथ से पीटाई की इसके बाद लाठी डंडे चले इसके बाद पथराव के साथ फायरिंग हुई है।
यूपी : मेरठ के जानी इलाके में ईद पर मुस्लिमों के दो पक्ष भिड़ गए। खूब लाठी-डंडे चले, एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए। कई लोग घायल हैं। दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। pic.twitter.com/ypBBR8P8sQ — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 31, 2025
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इलाके के लोगों के अनुसार नियात और बदाम खानदानों के बीच विवाद हुआ है। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस मौके पर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।