- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- After Ayodhya The Grand Banke Bihari Temple Will Now Be Built The First Land Registry For The Corridor Has Been Completed
अयोध्या के बाद अब बांके बिहारी मंदिर बनेगा भव्य, कॉरिडोर के लिए पहली भूमि की हुई रजिस्ट्री
Shri Banke Bihari Temple Corridor: वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए पहली जमीन की रजिस्ट्री हुई है। बिहारी पुरा के गोस्वामी परिवार ने जमीन दी है। कॉरिडोर निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
- Written By: रंजन कुमार

श्री बांके बिहारी मंदिर।
Shri Banke Bihari Temple: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। शुक्रवार को कॉरिडोर निर्माण के लिए जमीन की पहली रजिस्ट्री हुई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी और जिला प्रशासन मिलकर कॉरिडोर बनवा रहा है। इस कॉरिडोर के बनने से न केवल श्रद्धालुओं के लिए कान्हा के दर्शन सरल और सुगम होंगे, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। कॉरिडोर के लिए जमीन की पहली रजिस्ट्री वृंदावन के बिहारी पुरा इलाके से हुई।
वृंदावन के बिहारी पुरा में रहने वाले यति गोस्वामी, अभिलाष गोस्वामी, अनिकेत गोस्वामी ने अपनी संपत्ति संख्या-25 के एक हिस्से की बिक्री का एग्रीमेंट श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के लिए अपनी सहमति से कराया है। इस 69.26 वर्गमीटर की जमीन की रजिस्ट्री वृंदावन के तहसीलदार सदर के पक्ष में कराई गई। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह और एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा की कोशिशों से हुई इस पहली रजिस्ट्री के बाद कॉरिडोर निर्माण में तेजी आएगी।
मैनेजमेंट कमेटी में कौन-कौन शामिल?
बता दें, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी में बतौर चेयरमैन जस्टिस (रिटायर्ड) अशोक कुमार हैं। इनके अलावा जिला प्रशासन, पुलिस, पुरातत्व विभाग और गोस्वामी समुदाय के प्रतिनिधि भी कमेटी में शामिल हैं। मंदिर के गोस्वामी, सेवादार, स्थानीय लोगों और व्यापारियों के साथ लगातार हुई बैठक के बाद उनसे मिले सुझाव इस परियोजना में शामिल किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
लखनऊ कचहरी में बवाल! अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर तो भड़के वकील, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- VIDEO
यह भी पढ़ें: नए साल पर वृंदावन जाने का है प्लान? बांके बिहारी मंदिर की एडवाइजरी जारी, 5 जनवरी तक ना आने की अपील
कॉरिडोर में क्या-क्या होगा?
श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद ब्रज की सांस्कृतिक विरासत वैश्विक मंच पर चमकेगी। कान्हा के भक्तों के लिए उनके दर्शन सुगम होंगे। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वृंदावन की गलियों में भीड़ बढ़ने के कुछ वीडियो देखे गए थे। कॉरिडोर के तहत भक्तों के लिए प्रवेश और निकास द्वार बनाए जाएंगे। इससे प्रमुख तिथियों पर भीड़ बढ़ने पर भी ऐसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त पीने का पानी, बैठने के लिए बेंच और एक सुरक्षित परिसर भी कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित है।
पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि की संभावना
कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त वृद्धि की संभावना है। इससे धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी। अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचेगा। नए होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों के खुलने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। समिति ने स्पष्ट किया है कि जो लोग स्वेच्छा से पहले भूमि देंगे, उन्हें भविष्य की सुविधाओं में प्राथमिकता मिलेंगी।
After ayodhya the grand banke bihari temple will now be built the first land registry for the corridor has been completed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













