-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Action Taken Against Illegal Garbage Dumpers In Greater Noida 4 Tractor Trolleys Seized 2 Lakh Fine Imposed
ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 2 लाख का जुर्माना
- Written By: पूजा सिंह
Greater Noida News: स्वच्छता अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वाले 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है। जिनसे दो लाख जुर्माना वसूला गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई (सौ. IANS)
Action Against Illegal Garbage Dumpers: स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम लगातार अभियान चलाकर अवैध कूड़ा फेंकने वालों पर नकेल कस रही है। इसी क्रम में म्यू क्षेत्र के पास गश्त के दौरान क्विक रेस्पांस टीम ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा, जो खाली जगह पर गुपचुप तरीके से कूड़ा गिरा रही थीं। इसके बाद टीम ने बुधवार को भी अभियान जारी रखते हुए सेक्टर-12 के सेल्टर के पास एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से कूड़ा गिराते हुए पकड़ लिया।
स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आर. भारती ने बताया कि चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया है। साथ ही प्रत्येक वाहन मालिक पर 50-50 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया, जिनसे कुल दो लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।
कूड़ा फेंकने वालों पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई
आर. भारती ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण ने शहर की स्वच्छता को लेकर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ लोग सुनसान स्थानों, खाली प्लॉटों और हरित क्षेत्रों में कूड़ा फेंकने की हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
दालमंडी चौड़ीकरण में बड़ा मोड़: 5 मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण शुरू, करीमुल्ला बेग मस्जिद से अभियान की शुरुआत
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
नागरिकों से की गई अपील
उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरों के अलावा विशेष टीमें नियमित रूप से निगरानी कर रही हैं। क्यूआरटी को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं भी कूड़ा फेंकने की गतिविधि दिखे, तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं अवैध तरीके से कूड़ा फेंका जाता दिखे तो प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर या मोबाइल ऐप के माध्यम से सूचना दें।
ये भी पढ़ें : कोर्ट परिसर बना कुरुक्षेत्र! पति-पत्नी का विवाद सुलझाने आए परिजनों में महाभारत, VIDEO हुआ वायरल
प्राधिकरण ने दी चेतावनी
महाप्रबंधक ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर ग्रेटर नोएडा बनाने में प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। जो लोग खुले में कूड़ा फेंककर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं, वे न सिर्फ कानून तोड़ रहे हैं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर किसी भी वाहन चालक या संस्थान को अवैध तरीके से कूड़ा गिराते पाया गया तो उससे कम से कम एक लाख रुपए तक का भारी जुर्माना वसूला जाएगा और उसका वाहन भी स्थायी रूप से जब्त किया जा सकता है।
Action taken against illegal garbage dumpers in greater noida 4 tractor trolleys seized 2 lakh fine imposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














