-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Utility News »
- Salaries Taxes To Banking Major Changes From 2026 Which Directly Impact The Common Man
नए साल में नया नियम: सैलरी, टैक्स और बैंकिंग में होने जा रहे ये बड़े बदलाव; आम आदमी पर होगा सीधा असर
- Written By: मनोज आर्या
Money Related Rules: नया साल 2026 आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। सरकार की ओर से सैलरी, टैक्स, बैंकिंग, EPFO और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नए नियम लागू किए जाने की तैयारी है।

2026 में होने वाले आर्थिक बदलाव, (डिजाइन फोटो/AI)
Financial Changes From 2026: साल 2025 अब अपने आखिरी दौर में है और नया साल 2026 आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। सरकार की ओर से सैलरी, टैक्स, बैंकिंग, EPFO और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नए नियम लागू किए जाने की तैयारी है। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, बचत और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि 2026 में कौन-कौन से बड़े वित्तीय बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
नए साल में सरकारी कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी राहत 8वें वेतन आयोग के रूप में मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि पेंशनर्स को भी फायदा मिलेगा।
टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत
2026 में टैक्स देने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। सरकार नया इनकम टैक्स बिल लाने की तैयारी में है, जिससे टैक्स सिस्टम को आसान और पारदर्शी बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्री-फिल्ड ITR फॉर्म को और बेहतर किया जाएगा, ताकि टैक्स रिटर्न भरना आसान हो सके। इसके अलावा सरकार GST दरों में कटौती का संकेत भी दे चुकी है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर टैक्स का बोझ कम हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडिगो ने लॉन्च किया ‘IndiGo Lite’ जानें नया किराया! अब सस्ते में करें अपनी हवाई यात्रा
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
EPFO से निकासी होगा आसान
निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए EPFO से जुड़े नियमों में बदलाव राहत भरे हो सकते हैं। PF निकासी को अब तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा जाएगा, जिससे मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा या अन्य जरूरी जरूरतों के लिए पैसे निकालना आसान हो जाएगा। इससे कागजी कार्रवाई कम होगी और जरूरत के समय कर्मचारियों को जल्दी मदद मिलेगी।
बैकिंग नियमों में कई बदलाव
2026 से बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन से जुड़े नियम और सख्त हो सकते हैं। धोखाधड़ी रोकने के लिए PAN और Aadhaar को लिंक करना ज्यादातर वित्तीय सेवाओं के लिए अनिवार्य किया जा सकता है। इसके अलावा UPI और डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा, ताकि साइबर फ्रॉड के मामलों पर लगाम लग सके।
जनता को महंगाई से राहत
नए साल में रसोई और सफर से जुड़े खर्चों में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। CNG और PNG के दाम घट सकते हैं, जिससे घरेलू बजट पर सकारात्मक असर पड़ेगा। हालांकि, बड़े शहरों में पुराने वाहनों पर सख्त नियम लागू होने से लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: सोमवारी सुस्ती या बड़ी गिरावट की आहट? सेंसेक्स 345 अंक टूटा, निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
डिजिटल सेक्युरिटी में अहम सुधार
सरकार बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है। 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइंस लागू हो सकती हैं। वहीं, किसानों के लिए PM-KISAN जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ‘यूनिक किसान ID’ जरूरी की जा सकती है। कुल मिलाकर, 2026 आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आएगा, जो सैलरी बढ़ोतरी, टैक्स राहत और डिजिटल सुरक्षा के लिहाज से अहम साबित हो सकते हैं।
Salaries taxes to banking major changes from 2026 which directly impact the common man
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














